फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश में शेख हसीना के आखिरी दिन: आंदोलन पर सुरक्षाबलों को किया अनसुना, सेना की चेतावनी के बाद छोड़ा देश

Wed, 07 Aug 2024 11:11 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 07 Aug 2024 11:11 AM IST
सार

बांग्लादेश में जारी आरक्षण आंदोलन में जारी हिंसा फिलहाल थमती नहीं दिख रही। इसमें शेख हसीना की प्रधानमंत्री की कुर्सी चली गई। विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार को शेख हसीना ने अपने इस्तीफे की घोषणा की और चुपचाप देश से निकल गईं।

विज्ञापन
Sheikh Hasina last days in Bangladesh: She ignored security forces on movement left country after army warning
शेख हसीना। - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश में जारी आरक्षण आंदोलन में जारी हिंसा फिलहाल थमती नहीं दिख रही। इसमें शेख हसीना की प्रधानमंत्री की कुर्सी चली गई। विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार को शेख हसीना ने अपने इस्तीफे की घोषणा की और चुपचाप देश से निकल गईं। फिलहाल वह अभी भारत में हैं। पहले उनके ब्रिटेन जाने की चर्चाएं थीं लेकिन वहां के आव्रजन नियमों के चलते फिलहाल उनकी ये योजना खटाई में पड़ गई है। गौरतलब है कि जब तक शेख हसीना ने देश नहीं छोड़ दिया था तब तक कोई इस बात को सोंच भी नहीं सकता था कि तीन दशक तक मजबूती से देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली पीएम देश से पलायन भी कर सकती हैं। 


 

Sheikh Hasina last days in Bangladesh: She ignored security forces on movement left country after army warning
बांग्लादेश में हिंसा और शेख हसीना - फोटो : ani

सोमवार को देश से पलायन करने से पहले रविवार रात और सोमवार सुबह बांग्लादेश में कई नाटकीय घटनाक्रम देखे गए। इसमें जेल में बंद कई नेताओं के जेल से रिहा करने, देश में भीषण हिंसा शामिल हैं। दरअसल, रविवार को ही देश में हालात बेकाबू हो गए थे। उस दिन जारी हिंसा में करीब 100 लोगों की मौत हुई थी। इस बारे में शेख हसीना को भी जानकारी दी गई थी, लेकिन वे अपने रुख से पीछे हटने को तैयार ही नहीं थी। उन्हें लगा की सेना की मदद से आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग कर वे स्थिति को काबू में ले आएंगी, लेकिन उनका अनुमान उलटा साबित हुआ। सेना ने भी उनका साथ छोड़ दिया और स्थिति और जटिल हो गई। इसके बाद ही पूर्व पीएम हसीना ने इस्तीफा देने का मन बना लिया था। इस बारे में शेख हसीना के बेटे सजीब वाजिद ने भी बताया था। उन्होंने कहा कि उनकी मां रविवार को ही इस्तीफा देने का विचार बना रही थीं।
 

Sheikh Hasina last days in Bangladesh: She ignored security forces on movement left country after army warning
शेख हसीना - फोटो : पीटीआई

क्या थी आखिरी वक्त पर हसीना की योजना? 
हालांकि आखिरी वक्त तक शेख हसीना की योजना के बारे में ज्यादातर लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। सेना के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि पूर्व पीएम ने कब अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर किए और कब वे देश से निकल गईं इस बारे में सिर्फ स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, प्रेसिडेंट गार्ड और सेना के शीर्ष अधिकारियों को ही मालूम था। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात को बेहद गोपनीय रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheikh Hasina last days in Bangladesh: She ignored security forces on movement left country after army warning
बांग्लादेश आरक्षण आंदोलन - फोटो : PTI

दोनों विकल्प चाहती थीं हसीना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी वक्त तक शेख हसीना सत्ता छोड़ना नहीं चाहती थीं। वे अपने लिए दोनों विकल्प खुले रखना चाहती थीं। पहला यह कि वे देश छोड़कर बाहर चली जाएं और दूसरा यह कि बल प्रयोग के जरिए अपने आखिर तक सत्ता में बनी रहें। हालांकि सेना को हिंसा और उसमें मरने वालों की संख्या में और बढोतरी मंजूर नहीं थी। 

विज्ञापन
Sheikh Hasina last days in Bangladesh: She ignored security forces on movement left country after army warning
बांग्लादेशी सेना - फोटो : पीटीआई

 हसीना के देश छोड़ने में सेना ने भी की मदद
वहीं, कई रिपोर्ट्स में बांग्लादेश की सेना के अधिकारियों से वार्ता के आधार पर दावा किया गया है कि हसीना को देश से निकालने में सेना ने भी सहयोग किया था। इस बाबत तय योजना के मुताबिक ही गणभवन जाने वाले कई रास्तों पर सुबह से ही पुलिस और सेना के जवानों ने मोर्चा जमा रखा था। ताकि वे सुरक्षित रूप से तेजगांव एयरपोर्ट तक पहुंच सकें। वहीं, सोमवार को ही उनके देश से निकलने से पहले देश में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया था ताकि उनको लेकर कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर न फैल सके। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed