फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: तीन लाख मौतें, हजारों गायब, खंडहर हुआ यूक्रेन, एक साल में कहां पहुंचा रूस-यूक्रेन युद्ध?

Fri, 24 Feb 2023 09:18 AM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 24 Feb 2023 09:18 AM IST
सार

आइए जानते हैं कि बीते एक साल में क्या-क्या हुआ? कितने लोगों की मौत हुई? यूक्रेन में कितनी तबाई हुई? जंग कब तक चलेगी? 
 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Three lakh deaths, thousands missing, Ukraine in ruins, Know updates of Russia-Ukraine war
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
रूस-यूक्रेन युद्ध को आज एक साल पूरे हो गए। पिछले साल आज के ही दिन से दोनों देशों के बीच भीषण जंग शुरू हुई। अभी भी ये जंग जारी है। दोनों में से कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बीते एक साल में क्या-क्या हुआ? कितने लोगों की मौत हुई? यूक्रेन में कितनी तबाई हुई? जंग कब तक चलेगी? 




 
Russia Ukraine War: Three lakh deaths, thousands missing, Ukraine in ruins, Know updates of Russia-Ukraine war
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
जब कीव पर हवाई हमले होने लगे
23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया।  चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो सदस्य देश खड़े हो गए। अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए यूक्रेन को मदद पहुंचानी शुरू कर दी। 
 
Russia Ukraine War: Three lakh deaths, thousands missing, Ukraine in ruins, Know updates of Russia-Ukraine war
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
एक साल में तीन लाख से ज्यादा लोग मारे गए
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों का कोई सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, एक साल के अंदर तीन लाख से ज्यादा लोग दोनों तरफ से मारे जा चुके हैं। नॉर्वे चीफ ऑफ डिफेंस की रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में 22 जनवरी 2023 तक यूक्रेन के तीस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। एक लाख बीस हजार से ज्यादा यूक्रेनियन जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, तमाम रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि यूक्रेन से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। अमेरिका के आंकड़े बताते हैं कि 24 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2023 तक दो लाख से ज्यादा रूसी सैनिक या तो मारे जा चुके हैं या फिर यूक्रेन में बंधक बनाए गए हैं। इसके अलावा करीब सात हजार से ज्यादा रूस का साथ देने वाले यूक्रेनियन अलगाववादी भी मारे जा चुके हैं। दोनों तरफ से दो लाख से ज्यादा जवान और नागरिक लापता हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War: Three lakh deaths, thousands missing, Ukraine in ruins, Know updates of Russia-Ukraine war
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
44 विदेशियों की भी हुई मौत
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते 44 विदेशी नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। एक भारतीय छात्र ने भी अपनी जान गंवा दी है। आंकड़े के अनुसार, सबसे ज्यादा ग्रीस के 12, अरबैजान के आठ नागरिकों ने इस युद्ध में जान गंवाई। 
 
विज्ञापन
Russia Ukraine War: Three lakh deaths, thousands missing, Ukraine in ruins, Know updates of Russia-Ukraine war
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन पर कितना कब्जा कर पाया रूस? 
रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, दोनेत्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क पर पूरी तरह से कब्जा कर चुका है। युद्ध के बाद रूस ने माइकोलाइव और खारकीव पर भी कब्जा कर लिया था। हालांकि, बाद में यूक्रेनी सेना ने रूस को जोरदार टक्कर देते हुए इन दोनों राज्यों पर वापस कब्जा जमा लिया। अभी भी कई राज्यों में रूस और यूक्रेन के बीच आक्रामक युद्ध जारी है। 

हालांकि, ये वही राज्य हैं, जो रूस से सटे हुए हैं। नए शहरों पर कब्जा करने के साथ-साथ रूसी सैनिक अपने इलाकों की रक्षा में जुटी यूक्रेनी सेनाओं पर तोप से गोले बरसा रहे हैं। उन पर रॉकेटों से भी हमला हो रहा है। रूस इस वक्त दो तरफ से उत्तर में आइजम और पश्चिम में सेवेरदोनेत्स्क से हमला कर रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed