Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Russia fired 31 missiles 598 drones on Ukraine Ukrainian naval ship sank EU building suffered heavy damage
{"_id":"68b10abb3b9fb581bb0d5c35","slug":"russia-fired-31-missiles-598-drones-on-ukraine-ukrainian-naval-ship-sank-eu-building-suffered-heavy-damage-2025-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"War: रूस ने यूक्रेन पर दागीं 31 मिसाइलें और 598 ड्रोन; यूक्रेनी नौसैन्य जहाज डूबा, EU के भवन को भी भारी नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
War: रूस ने यूक्रेन पर दागीं 31 मिसाइलें और 598 ड्रोन; यूक्रेनी नौसैन्य जहाज डूबा, EU के भवन को भी भारी नुकसान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:34 AM IST
सार
युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व में शांति प्रयास सफल नहीं होने के बीच पिछले कुछ हफ्तों में यह कीव पर रूस का पहला बड़ा हमला है। इसमें कीव स्थित यूरोपीय संघ (ईयू) के भवन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
1 of 5
रूस-यूक्रेन जंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर गुरुवार तड़के ड्रोन व मिसाइलों से बड़ा हमला किया। क्रेमलिन ने 31 मिसाइलें दागीं व 598 ड्रोन छोड़े। इसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा अन्य लोग घायल हो गए। हमले में कई ट्रेनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
2 of 5
रूस-यूक्रेन जंग
- फोटो : PTI
इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी नौसेना का टोही जहाज सिम्फेरोपोल एक नौसैन्य ड्रोन हमले में मारा गया और डूब गया। यह कथित तौर पर एक दशक से भी अधिक समय में यूक्रेन की ओर से कमीशन किया गया सबसे बड़ा जहाज था। यूक्रेनी नौसेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि हमले में एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
3 of 5
रूस-यूक्रेन जंग
- फोटो : PTI
पिछले कुछ हफ्तों में यह कीव पर रूस का पहला बड़ा हमला
युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व में शांति प्रयास सफल नहीं होने के बीच पिछले कुछ हफ्तों में यह कीव पर रूस का पहला बड़ा हमला है। इसमें कीव स्थित यूरोपीय संघ (ईयू) के भवन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूस-यूक्रेन जंग
- फोटो : PTI
मृतकों में तीन नाबालिग
यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने पूरे देश में 598 ड्रोन और विभिन्न प्रकार की 31 मिसाइलें दागीं। कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि मृतकों में तीन नाबालिग शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है। त्काचेंको ने कहा कि रूस ने वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रूस-यूक्रेन जंग
- फोटो : PTI
हमले पर दुनियाभर के लोगों से प्रतिक्रिया की उम्मीद: जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, रूस बातचीत की मेज के बजाय बैलिस्टिक हथियारों को चुनता है। हम दुनिया के उन सभी लोगों से प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं जिन्होंने शांति की अपील की थी, लेकिन सैद्धांतिक रुख अपनाने के बजाय अक्सर चुप रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।