{"_id":"57529fa34f1c1b243810a0c7","slug":"worst-flood-in-effects-paris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेरिस समेत यूरोप के कई शहर हुए पानी-पानी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पेरिस समेत यूरोप के कई शहर हुए पानी-पानी
Sat, 04 Jun 2016 03:00 PM IST
बीबीसी
बीबीसी
Updated Sat, 04 Jun 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पेरिस में बाढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पेरिस शहर से होकर गुजरनेवाली सेन नदी में पानी का स्तर 30 सालों में सबसे उंचा चला गया है। मेट्रो और संग्राहलयों को बंद कर दिया गया है। मशहूर संग्रहालयों में रखी कलाकृतियों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
बाढ़ में डूबा यूरोप
2 of 5
बाढ़ में डूबा पेरिस
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और बारिश होगी और सप्ताह के अंत तक सेन का पानी 6.5 मीटर तक जा सकता है। मध्य यूरोप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।
बाढ़ में डूबा यूरोप
3 of 5
नाव पर बाढ़ पीड़ित
फ्रांस से लेकर यूक्रेन तक भारी बारिश हो रही है। शहरों में पानी घुस गया है जिसकी वजह से भारी बर्बादी हुई है। फ्रांस में दो और दक्षिण जर्मनी में 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि रोमानिया में दो लोगों के और बेल्जियम में एक के मारे जाने की खबर है। बाढ़ से ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और पोलैंड भी प्रभावित हुए हैं। लाखों लोगों को अपना घर बार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ में डूबा यूरोप
4 of 5
पुल तक पहुंचा बाढ़ का पानी
इंडस्ट्री एसोसिएशन एएफए के अनुसार फ्रांस की बीमा कंपनियों को कम से कम 600 मिलियन यूरो बीमाधारकों को देना होगा। गलियों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पुलों को बंद कर देना पड़ा और सेन नदी से गैर-जरूरी नावों को हटा दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने फ्रास्वा ओलांद ने इसे असाधारण बाढ़ कहा है। एपी न्यूज एजेंसी के अनुसार प्रशासन ने राष्ट्रपति कार्यालय और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए जरूरी कदम उठा लिए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ में डूबा यूरोप
5 of 5
बाढ़ के कारण्ा पाइप पर लटकी कार
मई में हुई बारिश का स्तर 1873 के बाद सबसे अधिक था। 1910 में आई बाढ़ में पेरिस दो माह तक डूबा रहा था। उस वर्ष नदी के बहाव की ऊंचाई 8.62 मीटर तक पहुंच गई थी जबकि 1955 में पानी का स्तर 7.1 मीटर तक था। 1982 में जब बाढ़ आई थी जो नदी का स्तर 6.18 मीटर की ऊंचाई पर रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।