फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जब जापानी सम्राट के आगे झुका दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स, यानि डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 06 Nov 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
 Japan gives grand welcome to donald trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को जापान के सम्राट से मुलाकात की। इस दौरान लोगों की नजरें ट्रंप द्वारा सम्राट को किए जाने वाले अभिवादन के तरीके पर थीं। लोग उत्सुक थे कि देखें अमेरिकी राष्ट्रपति किस तरह सम्राट का अभिवादन करते हैं। 
 Japan gives grand welcome to donald trump
हालांकि ट्रंप ने सूझबूझ का परिचय दिया और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हल्का-सा झुककर जापानी सम्राट का अभिवादन किया। इससे वह संभावित विवाद में फंसने से भी बच गए। 
 Japan gives grand welcome to donald trump
गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब जापान के दौरे पर गए थे तो वह सम्राट अकीहितो का अभिवादन करने के दौरान करीब 90 डिग्री तक झुक गए थे। इसे लेकर काफी बखेड़ा खड़ा हुआ था और अमेरिकी कंजरवेटिव नेताओं ने ओबामा की कड़ी आलोचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Japan gives grand welcome to donald trump
हालांकि जापान में झुककर अभिवादन करने का प्रचलन है। बता दें कि अकीहितो पूर्व जापानी सम्राट हिरोहितो के बेटे हैं जिनके नाम पर जापानी सेना ने दूसरा विश्वयुद्ध लड़ा था।
विज्ञापन
 Japan gives grand welcome to donald trump
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप 83 वर्षीय सम्राट से मुलाकात के दौरान हल्के से झुके। इसके बाद दोनों एक कमरे में गए जहां उन्होंने दुभाषिए की सहायता से बातचीत की। अभी पिछले हफ्ते ही फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भी सम्राट से मुलाकात की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed