iPhone और एंड्रॉयड फोन में इंस्टाग्राम व फेसबुक वीडियो कैसे डाउनलोड करें?
विज्ञापन

कई बार इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें कई वीडियो पसंद आते हैं और हम उन्हें डाउनलोड करने की सोचते हैं लेकिन आसानी से कर नहीं पाते हैं। आज हम आपको एंड्रॉयड और आईफोन में इंस्टाग्राम और फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे। चलिए जानते हैं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम से डायरेक्ट वीडियो डाउनलोड करने का कोई तरीका नहीं है। ऐसे में हमें थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी होगी। Instagram वीडियो डाउनलोड करने के लिए अपने एंड्रॉयड फोन में प्ले-स्टोर से InstaSave नाम का ऐप डाउनलोड करें और इस ऐप के जरिए इंस्टाग्राम लॉगिन करें।

अब जिस फोटो या वीडियो का डाउनलोड करना पर उसके राइट साइड में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करके यूआरएल कॉपी करें। कॉपी करते ही फोटो या वीडियो डाउनलोड होने लगेगा। डाउनलोडिंग आप नोटिफिकेशन बार में देख सकते हैं।
विज्ञापन