बीते तीन-चार साल में सीरिया की तस्वीर ऐसे देश के रूप में उभरी है, जो भयंकर गृहयुद्ध की चपेट में है और जिस देश में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने नरसंहार किया है, लेकिन युद्ध प्रभावित इस देश से कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जो आइने का एक और पहलू दिखाती हैं।
तस्वीरें: युद्ध ग्रस्त सीरिया में मलबे के बीच बच्चे ढूंढ़ रहे खुशी
तटवर्ती शहर लटाकिया के मशहूर वादी कंदील तट पर सैकड़ों सीरियाई युवक-युवतियां हसीन शाम का लुत्फ उठा रहे हैं। यह जगह ओलप्पो से महज 110 मील की दूरी पर है। ओलप्पो सीरिया की एक बड़ी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जगह है, जहां मौजूद कई प्राचीन इमारतों को आईएस ने तबाह कर दिया था।
तस्वीरें: युद्ध ग्रस्त सीरिया में मलबे में बच्चे ढूंढ रहे खुशी
खबरों के मुताबिक, वादी तट पर युवा सुबह से ही आने शुरू हो जाते हैं और सूरज डूबने तक मस्ती चलती है। इस दौरान नशा भी किया जाता है। वहीं दूसरी ओर, दुनिया के कई देशों में पाकेमॉन गो गेम लॉन्च होना बाकी है, जबकि सीरिया में लड़ाके मलबे से पटी इमारतों में इस गेम का लुत्फ उठा रहे हैं।
तस्वीरें: युद्ध ग्रस्त सीरिया में मलबे के बीच बच्चे ढूंढ़ रहे खुशी
लेबनान की सीमा पर बसे दोउमा से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लड़ाके यह गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मनबिज शहर के लोग काफी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। आईएस के कब्जे के चलते शहर के ज्यादातर लोग घर-बार छोड़ चुके हैं।
तस्वीरें: युद्ध ग्रस्त सीरिया में मलबे के बीच बच्चे ढूंढ़ रहे खुशी
मनबिज राजधानी रक्का से जुड़ा हुआ है और दोनों के बीच आईएस आराम से अपनी जरूरत वाली चीजों की आपूर्ति करता है।