जब कभी भी करियर चुनने की बात आती है तो अधिकांश लोग डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, मैनेजर्स ही बनने की सोचते हैं। कभी कोई चाय वाला या कॉफी वाला बनने की सोचता है। शायद नहीं। मगर अब लगता है कि इस दिशा में भी सोचा जाना चाहिए।
पेशे से वकील और बेचती हैं चाय, बन गई बिजनेसवुमन ऑफ द ईयर
उपम्मा विर्दी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। वो महज चाय वाली की संस्थापक नहीं हैं बल्कि एक प्रख्यात बिजनेस लीडर भी हैं। भारतीय चाय के प्रति उनके जुनून ने विर्दी को ऑस्ट्रेलिया की सफल बिजनेस वुमन बना दिया है।
पेशे से वकील और बेचती हैं चाय, बन गई बिजनेसवुमन ऑफ द ईयर
विर्दी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में चाय के जरिए लोग एकसाथ आते हैं। फिर बात किसी दुख की हो या खुशी की। चाय हर जगह होती है। मैंने भी कोशिश की मगर ऑस्ट्रेलिया में चाय के लिए कोई बेहतर जगह नहीं तलाश पाई।
पेशे से वकील और बेचती हैं चाय, बन गई बिजनेसवुमन ऑफ द ईयर
यह शानदार सफर दो साल पहले शुरू हुआ था। इस दौरान विर्दी एक लॉ फर्म में जॉब करती थी। तभी उन्हें इस टी बिजनेस का ख्याल आया। विर्दी के दादाजी एक डॉक्टर थे जिन्हें औषधियों और मसालों की जानकारी थी। यही से उनके जूनून को फायदा मिला।
पेशे से वकील और बेचती हैं चाय, बन गई बिजनेसवुमन ऑफ द ईयर
विर्दी ने बताया मेरे दादाजी आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। वो अपनी डिस्पेंसरी में आयुर्वेदिक चाय बनाया करते थे। उन्होंने मुझे भी आयुर्वेदिक चाय बनाया सिखाया था। कुछ ही समय में विर्दी ने इस चाय को ऑनलाइन बेचना शुरू किया। सोशल मीडिया पर कई तरह के कैम्पेन चलाने के बाद विर्दी को यह सफलता मिली। वो ऑस्ट्रेलिया की बिजनेसवुमन घोषित की गई।