फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Xi Jinping Meet: टैरिफ वॉर के बीच मोदी-जिनपिंग के बीच अहम बैठक; 10 महीने में पहली द्विपक्षीय वार्ता

Sun, 31 Aug 2025 10:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Aug 2025 10:44 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को अमेरिकी टैरिफ को लेकर जारी विवाद के बीच द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी सात साल के अंतराल के बाद शनिवार को दो दिवसीय चीन यात्रा पर पहुंचे हैं। इस वार्ता में दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेने और पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद गंभीर तनाव में आए संबंधों को और सामान्य बनाने के कदमों पर विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन
PM Modi holds talks with Chinese President Xi Jinping in Tianjin Know all about it
पीएम मोदी और शी जिनपिंग - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को तियानजिन में मुलाकात की। यह करीब 10 महीनों में दोनों की पहली मुलाकात है। दोनों के बीच करीब 50 से 55 मिनट तक द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और चीन के संबंधों को बेहतर बनाने के मकसद के साथ व्यापक चर्चा की। यह मुलाकात अमेरिका की व्यापार और शुल्क संबंधी नीतियों की वजह से भारत-अमेरिका संबंधों में आई अचानक गिरावट के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।

PM Modi holds talks with Chinese President Xi Jinping in Tianjin Know all about it
पीएम मोदी और शी जिनपिंग - फोटो : PTI

पीएम मोदी और शी ने रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर मिले। चर्चा के लिए मुद्दों की व्यापकता को देखते हुए आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि वे दिन में बाद में फिर से मिल सकते हैं। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात अक्तूबर 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी।

PM Modi holds talks with Chinese President Xi Jinping in Tianjin Know all about it
पीएम मोदी और शी जिनपिंग - फोटो : PTI

तियानजिन की अपनी यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि विश्व की आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए भारत और चीन का मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है। जापान के योमिउरी शिंबुन को दिए एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत और चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमानित और सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। पीएम मोदी की चीन यात्रा चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के एक पखवाड़े से भी कम समय बाद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi holds talks with Chinese President Xi Jinping in Tianjin Know all about it
पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की बैठक - फोटो : ANI

सुधर रहे भारत-चीन संबंध
विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ वांग की व्यापक वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने  स्थिर, सहयोगात्मक और दूरदर्शी संबंधों के लिए कई उपायों का एलान किया था। इन सुधारों में सीमा पर शांति बनाए रखना, सीमा व्यापार को फिर से खोलना और जल्द से जल्द सीधी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करना शामिल है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को फिर से स्थापित करने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं, जो जून 2020 में गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच घातक झड़पों के बाद गंभीर तनाव में आ गए थे।

विज्ञापन
PM Modi holds talks with Chinese President Xi Jinping in Tianjin Know all about it
PM Modi China Visit - फोटो : PTI

व्लादिमीर पुतिन से भी मिलने की उम्मीद
सोमवार को भारत रवाना होने से पहले पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलने की उम्मीद है। एससीओ शिखर सम्मेलन की शुरुआत रविवार को शी की ओर से आयोजित एक आधिकारिक भोज से होगी। चीन की ओर से आयोजित एससीओ प्लस शिखर सम्मेलन में 20 विदेशी नेता भाग ले रहे हैं। चीन इस साल रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस और चीन वाले 10 सदस्यीय समूह का अध्यक्ष है।

नेताओं का शिखर सम्मेलन सोमवार को
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यहां पहुंचने वाले नेताओं में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उनके नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू शामिल हैं। नेताओं का शिखर सम्मेलन सोमवार को होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed