बेल्ट और रोड फोरम में भाग लेने चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। जिगरी दोस्त पाक के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए चीनी प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा।
2 of 11
Imran Khan BRI
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान के स्वागत के लिए बीजिंग की म्युनिसिपल कमिटी की डेप्युटी सेक्रेटरी जनरल ली लिफेंग पहुंचीं थीं। उनके साथ पाकिस्तान में चीनी राजदूत याओ जिंग और चीन में पाकिस्तानी राजदूत मसूद खालिद मौजूद थे।
3 of 11
Imran Khan BRI
- फोटो : सोशल मीडिया
कूटनीतिक जानकारों का कहना है कि इस तरह का स्वागत किसी भी प्रधानमंत्री के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसे लेकर पाकिस्तान के कई पूर्व राजनयिकों ने गुस्सा भी जाहिर किया। पाकिस्तानी लोगों ने भी चीन द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान के इस स्वागत पर नाराजगी जताई।
4 of 11
Imran Khan BRI
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान के साथ चीन के दौरे पर रेलमंत्री राशिद अहमद, जलमंत्री मोहम्मद फैसल वावडा, वित्तीय सलाहकार डॉ. अब्दुल हाफिज शेख समेत कई मंत्री भी पहुंचे हैं।
5 of 11
Imran Khan BRI
- फोटो : सोशल मीडिया
चीन पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के सदस्य देशों के बीच संयुक्त परियोजनाओं को शुरू करने का विचार दिया ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके और जलवायु परिवर्तन, भ्रष्टाचार एवं गरीबी से लड़ा जा सके।