फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जो बाइडन ने राष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ, देखें शपथ ग्रहण समारोह की अनदेखी तस्वीरें

Thu, 21 Jan 2021 11:22 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 21 Jan 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
joe biden and kamala harris took oath for new government in America here you see inside pictures
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर बुधवार को शपथ ले ली है। शपथ समारोह के बीच कैपिटल हिल से कई ऐसी तस्वीरें आई, जो राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके समर्थकों को खुशी को बयां करती हैं। जो बाइडन के साथ अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी शपथ ली और अमेरिका के इतिहास में अपना नाम दर्ज किया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को बधाई दी। यहां देखिए राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ झलकियां...

joe biden and kamala harris took oath for new government in America here you see inside pictures
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : PTI

भारत के चेन्नई निवासी प्रवासी भारतीय की बेटी हैरिस (56) ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं। उनके पति 56 वर्षीय डगलस एमहोफ इसके साथ ही अमेरिका के पहले ‘सेकेंड जेंटलमैन’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पहले पुरुष जीवनसाथी बन गए हैं।

joe biden and kamala harris took oath for new government in America here you see inside pictures
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : PTI

उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति-बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन भी शामिल हुए। पूर्व प्रथम महिला-मिशेल ओबामा, लौरा बुश और हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
joe biden and kamala harris took oath for new government in America here you see inside pictures
Joe Biden - फोटो : PTI

अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी बाइबिल पर हाथ रखकर उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बाइडन के शपथ लेने से पहले भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं।

विज्ञापन
joe biden and kamala harris took oath for new government in America here you see inside pictures
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

डोनाल्ड ट्रंप, बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और अंतिम बार राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस से विदा लेते हुए विमान से फ्लोरिडा स्थित अपने स्थायी आवास ‘मार-आ-लागो एस्टेट’ के लिए रवाना हो गए। हालांकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस समारोह में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed