ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस आज (20 जुलाई) अंतरिक्ष का चक्कर काटने के बाद धरती पर लौट आए। इस सफर के साथ बेजोस ने स्पेस टूरिज्म के नए रास्ते खोल दिए। न्यू शेफर्ड नाम का यह रॉकेट अब तक 15 बार उड़ान भर चुका है, लेकिन अब तक इसमें किसी भी इंसान ने सफर नहीं किया था। ब्ल्यू ओरिजिन के इस कैप्सूल में कुल छह सीटें हैं, लेकिन चार लोगों ने ही इसमें सफर किया। इसका मतलब यह है कि जेफ बेजोस के साथ तीन अन्य लोगों ने अंतरिक्ष की सैर की। इनमें सबसे पहला नाम मार्क बेजोस का है, जो जेफ बेजोस के छोटे भाई हैं। वहीं, 18 साल का ओलिवर डैमेन और 82 साल की महिला वैली फंक भी टीम का हिस्सा हैं।
जेफ बेजोस की अंतरिक्ष यात्रा: न्यू शेफर्ड रॉकेट से 10 मिनट में 106 किमी का सफर, देखिए तस्वीरें
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन