फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'X' Cyber Attack: 'एक्स' पर साइबर हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ? दुनियाभर में सेवाएं ठप होने के बाद मस्क का आरोप

Tue, 11 Mar 2025 07:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Mar 2025 07:41 AM IST
सार

एलन मस्क ने आरोप लगाया कि वैश्विक स्तर पर सेवाओं को बाधित करने वाले एक्स साइबर हमले में यूक्रेन का हाथ हो सकता है। अरबपति और डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख मस्क ने मंगलवार को दावा किया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हुआ साइबर हमला यूक्रेन क्षेत्र से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
Elon Musk alleges Ukraine link in X cyberattack that disrupted services globally Updates
एलन मस्क - फोटो : Amar Ujala
loader

‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) की सेवाएं सोमवार को कई घंटों के लिए बाधित हुईं। दिनभर में तीन बार 'एक्स' की सेवाएं ठप हुईं। इस बीच उद्योगपति एलन मस्क ने आरोप लगाया कि एक बड़े साइबर हमले के तहत उनके सोशल मीडिया मंच को निशाना बनाया गया। मस्क ने एक ‘पोस्ट’ में कहा, 'हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों का इस्तेमाल करके किया गया था।' उन्होंने कहा कि इसमें या तो कोई बड़ा, समन्वित समूह या कोई देश या दोनों ही शामिल है। पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'एक्स' पर बड़ा साइबर हमला, दिन में तीन बार ठप हुईं सेवाएं; मस्क बोले- किसी बड़े संगठन या देश का हाथ

Elon Musk alleges Ukraine link in X cyberattack that disrupted services globally Updates
X - फोटो : Amar Ujala

40,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने समस्याएं रिपोर्ट कीं
‘ट्रैकिंग’ वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, सोमवार को सुबह छह बजे और फिर सुबह 10 बजे शिकायतें मिलीं। पूरे दिन में करीब 40,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने 'एक्स' पर समस्याओं के बारे में रिपोर्ट किया। सेवा में सबसे अधिक व्यवधान अमेरिकी तटों पर उपयोगकर्ताओं को हुआ।

Elon Musk alleges Ukraine link in X cyberattack that disrupted services globally Updates
x - फोटो : अमर उजाला

मार्च 2023 में एक घंटे तक सेवाएं बाधित रही थीं
‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ ने बताया कि दर्ज की गई 56 प्रतिशत समस्याएं ‘एक्स’ एप से संबंधित थीं, जबकि 33 प्रतिशत वेबसाइट से संबंधित थी। मार्च 2023 में भी इस सोशल मीडिया मंच पर एक घंटे तक सेवाएं बाधित रही थीं। उस समय इसे ‘ट्विटर’ के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk alleges Ukraine link in X cyberattack that disrupted services globally Updates
एलन मस्क - फोटो : एएनआई

साइबर हमले को लेकर एलन मस्क ने यूक्रेन पर क्या कहा?
इस बीच एलन मस्क ने आरोप लगाया कि वैश्विक स्तर पर सेवाओं को बाधित करने वाले एक्स साइबर हमले में यूक्रेन का हाथ हो सकता है। अरबपति और डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख मस्क ने मंगलवार को दावा किया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हुआ साइबर हमला यूक्रेन क्षेत्र से शुरू हुआ था। मस्क ने कहा, 'हमें ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन यूक्रेन क्षेत्र से उत्पन्न आईपी पतों वाले 'एक्स' सिस्टम को बंद करने की कोशिश कर रहे थे। यह एक बड़ा साइबर हमला था।'

यह भी पढ़ें- X पर हुआ साइबर अटैक! इस हैकर ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

विज्ञापन
Elon Musk alleges Ukraine link in X cyberattack that disrupted services globally Updates
X DOWN - फोटो : X

बीते दिन तीन पर ठप पड़ा था सर्वर
इससे पहले जानेमाने उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर सोमवार को बड़ा साइबर हमला हुआ था। इस साइबर हमले की वजह से 'एक्स' के सर्वर सोमवार को तीन बार ठप पड़ गए। सबसे लंबा आउटेज रात पौने नौ बजे के आसपास देखा गया। यूजर्स को 'एक्स' पर पोस्ट करने और लॉगिन करने में दिक्कतें आईं। करीब दो घंटे की आउटेज के बाद समस्या का समाधान किया गया और सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। इससे पहले दोपहर तीन और शाम को सात बजे भी 'एक्स' पर यह सर्वर डाउन होने की समस्या आई थी। उपयोगकर्ताओं का कहना था कि उन्हें फीड में 'रिट्राई' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स की शिकायत थीं कि उन्हें 'एक्स' पर 'फिर से लोड करें' या 'पुन: प्रयास करें' लिखा हुआ संदेश दिखाई दे रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed