चीन में पहाड़ों की ऊंचाई पर शीशे का ब्रिज बनाने का काम जारी है और इसके एक हिस्से को पर्यटकों के लिए खोला गया है।
चीन: शीशे का फर्श ! पैरों तले जमीन कहां?
हुनान प्रान्त में जांगजियाजी नेशनल फॉरेस्ट पार्क में बनाए गए कॉइलिंग ड्रैगन पाथ के एक हिस्से को सोमवार को पर्यटकों के लिए खोला गया।
चीन: शीशे का फर्श ! पैरों तले जमीन कहां?
तियानमन माउंटेन की सीधी खड़ी चट्टानों से सटे ब्रिज का फर्श शीशे का है और इसकी लंबाई 100 मीटर है जिसमें 99 मोड़ बनाए गए हैं। जिन्हें ऊंचाई और गहराई से डर नहीं लगता, उनके लिए फोटो खींचने के लिए ये बेहतरीन जगह है।
चीन: शीशे का फर्श ! पैरों तले जमीन कहां?
शीशे के फर्श से घाटी की गहराई देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ सकते हैं, कई पर्यटक दिल थामकर दीवार के सहारे चलते नजर आए।
चीन: शीशे का फर्श ! पैरों तले जमीन कहां?
लेकिन जो इस डर से परे हैं उनके लिए ये जगह हुनान इलाके का खूबसूरत नजारा देखने की बढ़िया जगह भी है।