ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पुराना नाम ट्विटर) के बाद अब वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'रंबल' पर कार्रवाई की है। 'रंबल' पर राष्ट्रव्यापी रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के जज ने शुक्रवार को दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म रंबल को निलंबित करने का आदेश दिया। फैसला अदालत के आदेशों का पालन नहीं करने को लेकर सुनाया गया।
Rumble: ब्राजील में 'एक्स' के बाद अब वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'रंबल' पर कार्रवाई; कोर्ट ने लगाई 'सुप्रीम' रोक
पीटीआई, साओ पाउलो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:14 AM IST
सार
जस्टिस एलेक्जेंडर डी मोरेस ने गुरुवार को रंबल को ब्राजील में एक कानूनी प्रतिनिधि का नाम बताने के लिए 48 घंटे का समय दिया था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। जज ने कहा कि रंबल ने बार-बार और जानबूझकर आदेश का पालन नहीं किया है। उसने ब्राजील के कानूनी आदेश और न्यायपालिका के अधीन नहीं होने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन