फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20: जी-20 की अखंडता बनाए रखने के लिए जयशंकर ने किस चीज को बताया जरूरी, भारत-चीन रिश्तों पर क्यों दिया जोर?

Sat, 22 Feb 2025 08:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जोहान्सबर्ग
पीटीआई, जोहान्सबर्ग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 22 Feb 2025 08:30 AM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि जी-20 जैसे मंचों ने भारत और चीन को अपने द्विपक्षीय संबंधों में चुनौतीपूर्ण दौर के दौरान भी बातचीत करने के अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसी बैठकों ने हमारे बीच बातचीत का अवसर प्रदान किया, उस समय भी जब हमारे संबंध कठिन दौर से गुजर रहे थे।'

विज्ञापन
What did Jaishankar say is important to maintain integrity of G20 why did he emphasize on India-China relation
G20 - फोटो : PTI

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ध्रुवीकृत वैश्विक स्थिति के बीच जी-20 समूह की अखंडता बनाए रखने में भारत और चीन के संयुक्त प्रयासों पर शुक्रवार को जोर दिया। दरअसल, जयशंकर जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा पर जोहान्सबर्ग में हैं। उन्होंने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा, 'हमें यह समझना चाहिए कि ध्रुवीकृत वैश्विक स्थिति में दोनों देशों ने एक संस्था के रूप में जी-20 को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह अपने आप में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को प्रमाणित करता है।'

What did Jaishankar say is important to maintain integrity of G20 why did he emphasize on India-China relation
G20 - फोटो : PTI

पहले जी20 के बारे में जानिए
दक्षिण अफ्रीका 2025 के लिए जी-20 की मेजबानी कर रहा है। इस बैठक से पूरे वर्ष के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत होगी। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी-20 वैश्विक अर्थव्यवस्था को उसके समक्ष पेश आने वाली चुनौतियों से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका, अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

What did Jaishankar say is important to maintain integrity of G20 why did he emphasize on India-China relation
G20 - फोटो : PTI

चीन ने क्या कहा?
चीनी विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, वांग ने कहा कि पिछले साल रूस के कजान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सफल बैठक के बाद दोनों देशों के बीच सभी स्तरों पर आदान-प्रदान व्यवस्थित तरीके से बहाल हो गया है। सीमा मुद्दों पर विशेष प्रतिनिधियों की बैठक में विशिष्ट मतभेदों को उचित तरीके से निपटाने पर आम सहमति बन गई है। वांग ने कहा कि यह दोनों देशों के लोग भी यही चाहते हैं कि वे आपसी विश्वास बहाल करें। अपने संबोधन में वांग ने पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच हुई बैठक को द्विपक्षीय संबंधों में पिछले वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण बात बताया। उन्होंने कहा, 'यह संबंध सुधार की दिशा में और आगे की ओर अग्रसर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
What did Jaishankar say is important to maintain integrity of G20 why did he emphasize on India-China relation
G20 - फोटो : PTI

पिछले साल दिसंबर में मुलाकात हुई थी
वांग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भारत-चीन सीमा तंत्र के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं। दोनों देशों के बीच पिछले साल दिसंबर में मुलाकात हुई थी और वे सीमा पर शांति बनाए रखने तथा भारत-चीन संबंधों को स्थिर बनाए रखने के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए थे।

विज्ञापन
What did Jaishankar say is important to maintain integrity of G20 why did he emphasize on India-China relation
G20 - फोटो : PTI

जयशंकर ने क्या कहा?
जयशंकर ने कहा कि जी-20 जैसे मंचों ने भारत और चीन को अपने द्विपक्षीय संबंधों में चुनौतीपूर्ण दौर के दौरान भी बातचीत करने के अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसी बैठकों ने हमारे बीच बातचीत का अवसर प्रदान किया, उस समय भी जब हमारे संबंध कठिन दौर से गुजर रहे थे।' जयशंकर ने कहा  कि हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश सचिव चीन का दौरा कर चुके हैं। हमारे संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई है। इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के प्रबंधन के साथ-साथ हमारे संबंधों के अन्य आयाम भी शामिल हैं। मुझे आज विचारों के आदान-प्रदान पर खुशी है। उन्होंने यह जिक्र किया कि भारत और चीन जी-20, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और ब्रिक्स के सदस्य हैं।

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed