{"_id":"5aad25e34f1c1bab758b5e66","slug":"porn-star-stormy-deniels-break-20-times-her-confidential-deal-with-trump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टॉर्मी ने 20 बार तोड़ा ट्रंप के साथ अपना गोपनीय समझौता, 'पोर्न स्टार भरें जुर्माना'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
स्टॉर्मी ने 20 बार तोड़ा ट्रंप के साथ अपना गोपनीय समझौता, 'पोर्न स्टार भरें जुर्माना'
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लास एंजिल्स
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स जिनका असली नाम स्टेफेनी क्लिफोर्ड है, उन्हें लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संभवत: पहली बार प्रत्यक्ष रूप से रुचि ले रहे हैं। इस बात का दावा अदालत में फाइल होने वाले दस्तावेज करते हैं। दस्तावेजों में कहा गया है कि ट्रंप के साथ रिश्तों का दावा करने वाली इस पोर्न स्टार ने दोनों के बीच गोपनीय रूप से हुए समझौते को कम से कम 20 बार तोड़ा है। ट्रंप के वकील के मुताबिक इसकी भरपाई पोर्न स्टार को दो करोड़ डॉलर का हर्जाना चुकाकर करनी होगी।
इसलिए भरें जुर्माना
ट्रंप से डील तोड़ने वाली पोर्न स्टार भरे दो करोड़ का जुर्माना
अमेरिका में कैलिफोर्निया की जिला अदालत में ट्रंप के वकील ने दो मामले फाइल किए हैं। इसके तहत जब एक समझौते के मुताबिक अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख 30,000 डॉलर का भुगतान उन्हें खामोश रहने के लिए कर दिया गया था तो उन्होंने यह चुप्पी क्यों तोड़ी। समझौते के इस उल्लंघन के चलते नियमानुसार पोर्न स्टार को हर नुकसान के एवज में 10 लाख डॉलर का जुर्माना अदा करना होगा।

क्यों हुआ था समझौता?
यह समझौता 2016 में हुए चुनाव से पहले ट्रंप के वकील ने स्टॉर्मी के साथ इसलिए कराया था ताकि वह अपने गोपनीय रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करें। जबकि इसी माह स्टॉर्मी डेनियल्स के वकील ने इस गोपनीय समझौते को खत्म करने की अर्जी लगाई है। पोर्न अभिनेत्री ने भी कहा था कि इस समझौते के चलते वह राष्ट्रपति के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर किसी से भी चर्चा नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टॉर्मी ने क्या किया?
अपनी कानूनी टीम के जवाब में ट्रंप औपचारिक रूप से शामिल हो गए ताकि स्टॉर्मी द्वारा दायर याचिका के लिए तैयारी की जा सके। स्टॉर्मी ने इस मामले को संघीय कोर्ट से लास एंजिल्स की प्रांतीय अदालत में स्थानांतरित करने की याचिका दी है।
विज्ञापन
स्टॉर्मी का आरोप
स्टॉर्मी डेनियल्स ने लगाया धमकियां मिलने का आरोप
एक तरफ ट्रंप के वकील इस पूरे मामले पर कानूनी तैयारियां कर रहे हैं और दूसरी तरफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने आरोप लगा दिया है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। पोर्न अभिनेत्री के वकील माइकल एवनट्टी ने बताया कि उनकी मुवक्किल को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गई हैं।
हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विवरण मुहैया नहीं कराया है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि धमकी देने वाले कौन लोग हैं और क्या वे लोग राष्ट्रपति के दफ्तर, ट्रंप अभियान टीम अथवा ट्रंप संगठन से जुड़े हुए हैं।