अमेरिका के अगले राष्ट्रपति को चुना जा चुका है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए उनकी 'बीस्ट' कार को तैयार किया जा रहा है। वह अगले साल जनवरी में अपना पदभार संभालेंगे। ऐसे में राष्ट्रपति की कार को एक नया रंग रूप दिया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी जनरल मोटर्स को दी गई है। इसके लिए कंपनी को 15 मिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़) का फंड जारी किया गया है।
कार में मौजूद है दुनिया की सबसे बेहतरीन सुरक्षा तकनीक।
अमेरिकी राष्ट्रपति की कार दुनिया की सबसे बेहतर कार मानी जाती है। कार में दुनिया की सबसे बेहतरीन सुरक्षा तकनीक का इस्तेमाल होता है। व्हाइट हाउस में 12 कारों को शामिल किया जाता है जिनमें से हर कार को बनाने में 1.5 मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) की राशि खर्च होती है।
पंचर होन के बाद भी चलती है कार।
कार के टायरों को 'केवलार' कोटेड बनाया गया है जिसकी वजह से टायर पंचर नहीं होते। अगर पंचर हो भी जाएं तो टायरों के स्टील रिम को इतना मजबूत बनाया गया है कि कार आराम से चल सकती है। कार की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कार को बनाया गया है साउंड प्रुफ।
कार में नाइट विजन कैमरा, जीपीएस, ट्रैकिंग, गन सेटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम लगया गया है। इसको साउंड प्रुफ बनाया गया है, जिससे राष्ट्रपति को बाहरी आवाज सुनाई नहीं देती। कार में माइक्रोफोन भी लगा होता है, जिससे राष्ट्रपति जब चाहें बाहरी आवाज को सुन सकते हैं। इसमें राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप की दो यूनिट ब्लड रखी होती है, जिससे किसी भी आपत स्थिति में ब्लड को चढ़ाया जा सकता है।