{"_id":"58d4c6074f1c1bfc2f1a14c7","slug":"everything-about-4th-test-between-india-and-australia-in-dharamshala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली की फिटनेस के अलावा ये समस्याएं भी हैं टीम इंडिया के सामने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली की फिटनेस के अलावा ये समस्याएं भी हैं टीम इंडिया के सामने
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
Updated Fri, 24 Mar 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली ने खेलने के संकेत दिए हैं। कोहली बल्ला थामे धर्मशाला के मैदान पर अभ्यास करते नजर आए। इसके अलावा कोहली ने टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ रणनीति भी तैयार की। जहां एक तरफ भारत अपना सीरीज जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा, तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतकर इतिहास बनाना चाहेगी। ऐसे में जानिए धर्मशाला टेस्ट में किस टीम का परचम लहराएगा:
कोहली की फिटनेस के अलावा ये समस्याएं भी हैं टीम इंडिया के सामने
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
किस टीम के पास है मानसिक बढ़त
1-1 की बराबरी पर चल रही इस सीरीज का नतीजा इसी मैच पर टिका हुआ है। शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकॉम्ब द्वारा दिखाए गए सॉलिड डिफेंस ने ऑस्ट्रेलिया के जीवट का परिचय दिया। रांची टेस्ट में जीत न दर्ज कर पाने से भारत का मनोबल गिरा होगा। अश्विन पर विकेट न ले पाने की हताशा साफ दिखाई दे रही है। हालांकि, दोनों ही टीमों ने पिछले 5 में से 3 टेस्ट जीते, 1 हारा और 1 मैच ड्रॉ खेला।

जोश हेजलवड
- फोटो : Cricket Australia
पिच का रुझान किसकी ओर
धर्मशाला की पिच के क्यूरेटर का कहना है कि इस पिच पर हर किसी के लिए कुछ-न-कुछ होगा। इस पिच पर रन भी बनेंगे, पेसर्स के लिए उछाल होगा, स्पिनर्स के लिए टर्न भी होगा। लगातार टेस्ट खेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी कुछ हद तक थक भी गए हैं। क्यूरेटर्स का कहना है कि यह एक 'असली' टेस्ट पिच होगी। उनके अनुसार टॉस की भूमिका इस मैच में काफी कम होगी।
धर्मशाला की पिच के क्यूरेटर का कहना है कि इस पिच पर हर किसी के लिए कुछ-न-कुछ होगा। इस पिच पर रन भी बनेंगे, पेसर्स के लिए उछाल होगा, स्पिनर्स के लिए टर्न भी होगा। लगातार टेस्ट खेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी कुछ हद तक थक भी गए हैं। क्यूरेटर्स का कहना है कि यह एक 'असली' टेस्ट पिच होगी। उनके अनुसार टॉस की भूमिका इस मैच में काफी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली की फिटनेस के अलावा ये समस्याएं भी हैं टीम इंडिया के सामने
virat kohli
कोहली की फिटनेस
कप्तान विराट कोहली की कंधे की चोट चिंता का सबब है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा कि वो मैदान में तभी उतरेंगे, यदि वो 100 फीसदी फिट होंगे। संभव है कि कोहली की टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर को खिला सकती है। वहीं कोहली खेले तो भुवी नायर की जगह टीम में आएंगे। ऑस्ट्रेलिया भी स्टीव ओ'कीफ की जगह जैक्सन बर्ड को आजमा सकती है।

पुजारा और साहा
- फोटो : ESPN
साहा और जडेजा के 1000 टेस्ट रन
साहा टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले छठे विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं। इस आंकड़े से 18 रन दूस खड़े साहा के साथ जडेजा भी इस कतार में शामिल हैं। जडेजा को 1000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए 12 रनों की जरूरत है। जडेजा 1000 रन और 100 विकेट चटकाने वाले 10वें भारतीय ऑलराउंडर बन सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ से उम्मीदें होंगी। 5000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में स्मिथ 60.98 की औसत के साथ इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं।