{"_id":"67b8266d825177f0100334d2","slug":"cm-dhami-reached-the-agricultural-science-conference-of-pantnagar-university-2025-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: पंतनगर विवि के कृषि विज्ञान सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, मडुआ की बर्फी और लस्सी का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: पंतनगर विवि के कृषि विज्ञान सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, मडुआ की बर्फी और लस्सी का लिया आनंद
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:24 PM IST
सार
सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे। सीएम धामी का पंतनगर हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जिले के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए है।
विज्ञापन
1 of 4
सीएम धामी ने लस्सी का आनंद लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे। सीएम धामी का पंतनगर हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जिले के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए है।
2 of 4
सीएम धामी ने मडुआ की बर्फी खाई
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विज्ञान सम्मेलन ने सीएम ने स्टालों को देखा और विवि के पशु विज्ञान महाविद्यालय की ओर से तैयार मडुआ की बर्फी और लस्सी का आनंद लिया।
3 of 4
पंतनगर में सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में देश के 1800 वैज्ञानिक और 16 देशों के 42 विदेशी वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे है। सीएम सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधि कृषि विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंतनगर विवि का गौरवशाली इतिहास रहा है। कृषि प्रदर्शनी के स्टालों से किसानों को उपज उत्पादन को लेकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलता है। पीएम मोदी की अगुवाई में देश के किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आम बजट में किसानों के लिए प्रावधान किए गए है। भारत सरकार की थीम गरीब, युवा, अन्नदाता को आत्मसात करते हुए प्रदेश के बजट में प्रावधान किए गए हैं।
प्रदेश में किसानों को तीन लाख तक बिना ब्याज ऋण दिए जा रहे हैं। बेतालघाट सहित अन्य जगहों पर चाय बागान को जैविक चाय बागान के रूप परिवर्तित किया जा रहा है। 6 अरोमा वैली विकसित की जा रही है। कहा कि ये सम्मेलन पूरे देश में कृषि में वैज्ञानिक दृष्टिकोण समृद्ध करने में सहायक सिद्ध होगा।बेमौसमी खेती पर पाबंदी लगाई गई है।
इस प्रकार से नवाचार से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।कहा कि देश से सीमांत के गांव को पहले गांव की संज्ञा देते हुए विकास कार्यों की योजनाओं को बनाया जा रहा है। 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है।लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों की जानकारी परिजनों और प्रशासन को होगी। लिव इन रिलेशनशिप हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा करते है और सुरक्षा के लिहाज से लागू किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।