फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मलबे में आधे घंटे दबी रही महिला मजदूर, सूचना पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस; तड़पती रही शांति देवी

Mon, 06 Jan 2025 10:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Jan 2025 10:41 AM IST
सार

काठगोदाम में निर्माणाधीन हिल डिपो के नजदीक बरेली रोड किनारे बनाई जा रही दीवार का एक हिस्सा ढह गया। वहां काम कर रही एक महिला मजदूर मलबे में दब गई और आधे घंटे तक तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Female laborer buried under debris for half an hour in haldwani
मलबे में दबी महिला मजदूर - फोटो : अमर उजाला

निर्माणाधीन हिल डिपो के नजदीक बरेली रोड किनारे बनाई जा रही दीवार का एक हिस्सा लापरवाही से रविवार दोपहर ढह गया। वहां काम कर रही एक महिला मजदूर मलबे में दब गई और आधे घंटे तक तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल भिजवाया।

Uttarakhand News: Female laborer buried under debris for half an hour in haldwani
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
नरीमन तिराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक लोनिवि सड़क चौड़ीकरण का काम करा रहा है। साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए सड़क किनारे दीवार बनाकर कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। दो दिन पहले ही काठगोदाम में हिल डिपो के नजदीक दीवार बनाई गई थी। यह दीवार मजबूती पकड़ पाती कि उससे पहले ही रविवार को लोनिवि के ठेकेदार ने दूसरी तरफ दीवार के लिए की गई खोदाई के गड्ढे में जेसीबी मशीन से मिट्टी भरना शुरू कर दिया। यह ध्यान नहीं रखा गया कि दीवार कच्ची है।

नतीजा यह हुआ कि काफी ऊंचाई तक मिट्टी का ढेर लगाने से लोड पड़ते ही करीब ढाई बजे दीवार ढह गई। मलबा सड़क की तरफ गिरा और वहां काम कर रहीं शांति देवी मलबे में दब गई। घटना से अन्य मजदूरों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया, मगर 35 मिनट बाद भी नहीं पहुंची।
 
Uttarakhand News: Female laborer buried under debris for half an hour in haldwani
हल्द्वानी में महिला मजूदर शांति मलबे में दब गई। - फोटो : अमर उजाला
इस बीच पुलिस पहुंच गई और शांति देवी को बाहर निकालकर अपनी गाड़ी से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं। वह मूल रूप से यूपी के बहराइच की रहने वाली हैं और इस वक्त यहां गौजाजाली में रह रही हैं। महिला के हाथ-पैर और माथे पर चोट आईं। हालत खतरे से बाहर है।सरिया की वजह से रेस्क्यू में लगी देरी : मलबा में सरिया भी थे। इसलिए लोगों ने महिला को तुरंत नहीं खींचा। हाथों से ही मिट्टी और ईंटें हटाकर महिला को निकाला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Female laborer buried under debris for half an hour in haldwani
हल्द्वानी में निर्माणाधीन दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
लोनिवि ने ली दीवार गिरने की जिम्मेदारी, लेकिन आगे की रणनीति तय नहीं
लोक निर्माण विभाग ने ली दीवार गिरने की जिम्मेदारी, लेकिन आगे की रणनीति तय नहीं। काठगोदाम डिपो के सामने मुख्य सड़क पर दीवार गिरने की सीधी जिम्मेदारी लोनिवि ने ली है। हादसे में मलबे में एक महिला मजदूर करीब 35 मिनट तक दबी रही। विभाग के अधिशासी अभियंता ने सीधे कहा यह हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन आगे सुरक्षा की रणनीति उनके पास नहीं है।

 
विज्ञापन
Uttarakhand News: Female laborer buried under debris for half an hour in haldwani
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के बाद काठगोदाम में मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ दीवारें बनाई जा रही हैं। रविवार को निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते एक दीवार ढह गई और महिला मजदूर दब गई। दीवार दो दिन पहले ही बनी थी। अभी पक्की नहीं हो पाई थी, लेकिन जेसीबी से दीवार की दूसरी तरफ मिट्टी का भरान कर दिया गया। इससे सड़क की तरफ कार्य कर रही मजदूर शांति देवी की तरफ दीवार गिर गई। मलबे में शांति करीब 35 मिनट तक दर्द से कराहती रही। हालांकि साथी मजदूरों और पुलिस के सहयाेग से महिला को निकाल लिया गया। महिला को मामूली चोट आई हैं। लेकिन अगर ये लापरवाही चलती रही तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि आज दीवार के दूसरी ओर मिट्टी भरान का मामला हमारे संज्ञान में नहीं था। जेसीबी चालक द्वार बिना हमारी जानकारी के अपनी मनमर्जी से मिट्टी भरान का कार्य किया है। बिना किसी जानकारी के और टेक्निकल राय लिए बिना ही मिट्टी डाल दी और हादसा हो गया। जेसीबी तो ठेकेदार की है लेकिन जिम्मेदारी हमारी भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सूचना पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed