उत्तराखंड में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे है। जहां पूरा तराई और भाबर कोहरे के आगोश में नजर आ रहा है वहीं, पहाड़ में चटक धूप खिली है। हल्द्वानी शहर के एक छोर (रामपुर रोड पर) सुबह कोहरा तो दूसरे छोर (काठगोदाम की तरफ) धूप निकलीं। नैनीताल में भी चटक धूप खिली रही। चंपावत के पहाड़ी इलाकों में भी धूप खिली रही। वहीं, रुद्रपुर, खटीमा में कोहरा छाया रहा। बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा।
Uttarakhand Weather: ठंड से कांप रहा उत्तराखंड, सुबह का कोहरा बढ़ा रहा लोगों की परेशानी, जानें आज का मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:15 AM IST
सार
उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह तड़के और शाम ढलने के साथ उत्तराखंड के कई शहरों में कोहरे की चादर चढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन