फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Celebration: नए साल के जश्न के लिए नैनीताल तैयार, उमड़ी भीड़; पर्यटकों से होटल पैक; देखें तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2024 12:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

नए साल के जश्न के लिए नैनीताल सज चुका है और होटलों की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शहर के अधिकतर बड़े होटलों में सौ फीसदी कमरे पैक है। इन होटलों के पैकेज में आकर्षक कार्यक्रम व गीत-संगीत की धूम आज शाम देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Nainital ready for New Year celebration
नए साल के जश्न के लिए नैनीताल तैयार - फोटो : अमर उजाला

नववर्ष के जश्न के लिए नैनीताल सज चुका है और होटलों की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शहर के अधिकतर बड़े होटलों में सौ फीसदी कमरे पैक है। इन होटलों के पैकेज में आकर्षक कार्यक्रम व गीत-संगीत की धूम आज शाम देखने को मिलेगी।

Uttarakhand News: Nainital ready for New Year celebration
नए साल के मौके पर नैनीताल में उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में सोमवार को हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। होटलों की ओर से लाइव म्यूजिक के साथ ही गाला डिनर व डीजे की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मालरोड, ठंडी सड़क समेत नगर के कई हिस्सों को बिजली की मालाओं से सजाया गया है। इस वर्ष मॉलरोड पर 10 गैस हीटर की भी व्यवस्था की गई है। इधर, थर्टी फर्स्ट के दिन मंगलवार होने से मांस विक्रेताओं का काम प्रभावित हुआ है।

Uttarakhand News: Nainital ready for New Year celebration
नैनीताल में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मल्लीताल मांस विक्रेता अतुल पाल ने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष मांस की डिमांड कम है। वहीं ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि अब तक नगर में 20 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे थे। थर्टी फर्स्ट पर 25 स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। उधर, नए साल के लिए भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, कैंची, मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र के होटलों और होम स्टे में सैलानी पहुंचने लगे हैं। सैलानियों के लिए होटल कारोबारियों की ओर से म्यूजिक नाइट, पहाड़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।

नौकुचियाताल और कमलताल झील किनारे लाइटिंग व्यवस्था के साथ मंगलवार की रात म्यूजिक नाइट की व्यवस्था की गई है। पैराग्लाइडिंग, नौकायन, कयाकिंग और जीप लाइन संचालकों को भी कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Nainital ready for New Year celebration
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा-व्यवस्था के लिए छह सीओ व इंस्पेक्टर के साथ 345 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
नए साल के जश्न को लेकर जिला पुलिस की ओर से तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों समेत अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी तय की जा चुकी है। छह सीओ व इंस्पेक्टर, 55 एसआई व एएसआई, 244 हेड कांस्टेबल, 40 होमगार्ड व पीआरडी कुल 345 पुलिस बल तैनात किया है। इसके साथ ही तीन पीएसी, दो प्लाटून, 1.5 सेक्शन व इसके अतिरिक्त फायर टेंडर, हॉक तथा होमगार्ड, पीआरडी जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Nainital ready for New Year celebration
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
हुड़दंग काटने वालों को दी चेतावनी
एसएसपी मीणा ने हुड़दंगियों और शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। एसएसपी ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर भी सख्त कार्रवाई को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। कहा यदि कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाला, आपत्तिजनक या समाज में अशांति फैलाने वाली पोस्ट करता है, तो ऐसे मामलों में तुरंत और प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed