फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Almora Bus Accident: मरचूला में मौत का मंजर देख कांप उठी रूह, जहां-तहां बिखरे थे शव; यात्रियों ने सुनाई आपबीती

Tue, 05 Nov 2024 08:51 AM IST
शाहरुख खान पंकज मेहरा, अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
पंकज मेहरा, अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Nov 2024 08:51 AM IST
सार

Uttarakhand Almora News: अल्मोड़ा में बस खाई में गिर गई। हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 27 घायल हैं। कूपी बैंड पर हुए भीषण बस हादसे के बाद शव जहां-तहां बिखरे थे। घायल कराह रहे थे। आइए जानते हैं कि यह दर्दनाक हादसा कैसे हुआ?

विज्ञापन
Uttarakhand Almora Bus Accident 36 passengers killed After horrific accident bodies were scattered everywhere
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। रामनगर अस्पताल में 34 घायल लाए गए थे। इनमें से आठ की यहां मौत हो गई। छह घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश भेजा गया, जबकि 11 को अन्य जगह के लिए रेफर कर दिया गया है। नौ लोग रामनगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।


अल्मोड़ा के मरचूला के निकट कृषी बैंड पर हुए भीषण बस हादसे के बाद मौके पर मंजर बेहद ही भयावह था। घटनास्थल पर शव बिखरे पड़े थे और इधर उधर लहूलुहान हालत में घायल कराह रहे थे। इन्हें देखकर लोगों की रूह भी कांप उठी। सामान्यजन तो अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे वहीं कई अधिकारी भी रुआंसे नजर आए। हर कोई यही कह रहा था कि हे भगवान आखिर इतने बेकसूरों को किस बात की सजा दी। 
Uttarakhand Almora Bus Accident 36 passengers killed After horrific accident bodies were scattered everywhere
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
बस के उड़े परखच्चे
सोमवार को सुबह करीब सात बजे जब बस खाई में गिरी तो उसके परखच्चे उड़ गए। लोगों की चीखपुकार के बीच बस को काट कर लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के एक घंटे बाद जैसे ही अधिकारियों का पहुंचना शुरू हुआ और आसपास के गांवों से जिसे भी हादसे की सूचना मिली वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। 
 
Uttarakhand Almora Bus Accident 36 passengers killed After horrific accident bodies were scattered everywhere
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
कटर के इंतजार में कराहते रहे दबे लोग
बचाव कार्य में जुटे नीरज सिंह ने बताया कि कई लोग तो शवों को देखते ही बेहोश हो गए, जिन्हें बमुश्किल संभाला गया। घायलों और बस के नीचे दबे लोगों की चीखें सुनी नहीं जा रही थीं। कटर के इंतजार में बेबस होकर उनकी कराह सुनकर बस दिलासा ही दिया जा रहा था कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। सल्ट के एसडीएम संजय सिंह ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं जबकि दुर्घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Almora Bus Accident 36 passengers killed After horrific accident bodies were scattered everywhere
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
जिन्हें खुशी-खुशी विदा किया उनके शव देखकर बदहवास हो गई अर्चना
दुर्घटनास्थल पर मची चीखपुकार के बीच बगड़ खेत की की रहने वाली अर्चना देवी बार-बार बदहवास हो रही थीं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अर्चना के पति फौज में थे। इनके घर बीती रात जागर थी। अर्चना के दो देवर रविंद्र सिंह और सोहन सिंह भी इस पूजा में शामिल थे, जिन्हें परंपरा के अनुरूप पूजा के उपरांत गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाना था। 

अर्चना ने दोनों देवरों को सोमवार सुबह ही हरिद्वार के लिए रवाना किया। वे दोनों भी इस बस में सवार थे। हादसे की खबर सुनकर अर्चना भागते हुए मौके पर पहुंची तो दोनों देवरों को खोजने लगी। कुछ पता नहीं चलने पर शव देखे तो दोनों देवर बेजान पड़े थे, जिन्हें देखकर अर्चना गश खाकर गिर पड़ी। उन्हें बमुश्किल संभाल कर घर भिजवाया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand Almora Bus Accident 36 passengers killed After horrific accident bodies were scattered everywhere
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
बराथ गांव में पसरा मौत का मातम... गांव के छह लोगों की मरचूला हादसे में चली गई जान
बराथ गांव में मरचूला बस हादसे के बाद मौत का मातम पसरा है। गांव के देवर-भाभी समेत छह लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। देर शाम जब गांव शव पहुंचे तो हर कोई चीत्कार उठा। ग्रामीणों ने मौत का ऐसा मंजर शायद ही पहले कभी देखा हो। मृतकों के शव लेने के लिए मरचूला आए ग्राम प्रधान के पति विजय पाल ने बताया कि इस हादसे में उनके गांव की रहने वाले राकेश ध्यानी (35), उनकी बेटी मानसी (सात), दीपक रावत (30), दीपक रावत का बेटा आरव (6) की मौत हो गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed