फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में हल्द्वानी की दिवाली: झिलमिलाया आसमान...खूब जगमगाए घर, मां लक्ष्मी-कुबेर की हुई पूजा; हुई आतिशबाजी

Sat, 02 Nov 2024 10:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 10:13 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन दीपावली मनाए जाने से हर जगह खुशियों का पहाड़ खड़ा हो गया। दोनों दिन आसमान खूब झिलमिलाया और घर खूब जगमगाए। सौ साल में दूसरी बार ऐसा हुआ कि दिवाली दो दिन मनाई गई। 

विज्ञापन
Diwali was celebrated with enthusiasm for two days in haldwani uttarakhand
दिवाली मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

 

जो भी हुआ, जैसे भी हुआ, अच्छा ही हुआ। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन दीपावली मनाए जाने से हर जगह खुशियों का पहाड़ खड़ा हो गया। दोनों दिन आसमान खूब झिलमिलाया और घर खूब जगमगाए। सौ साल में दूसरी बार ऐसा हुआ कि दिवाली दो दिन मनाई गई। बच्चों को भी मौज का खूब मौका मिला और इस मौके पर परंपराएं निभाने वालों को भी।

अमावस्या दो दिन होने के कारण कुमाऊं में कुछ लोगों ने 31 अक्तूबर और अधिकतर ने शुक्रवार यानी एक नवंबर को पर्व मनाया। पर्वतीय क्षेत्र में भी अलग-अलग जगह अलग-अलग दिन दिवाली मनाने से पूरा पहाड़ रोशन रहा। शहर में वैश्य समाज के ज्यादातर लोगों ने बृहस्पतिवार को लक्ष्मी पूजन किया।

रोशनी की जगमगाहट में बृहस्पतिवार शाम 5:31 बजे से शुभ मुहूर्त शुरू हुआ। लोगों ने गन्ने की लक्ष्मी बनाई और शृंगार कर पूजन किया। खीले-खिलौने के अलावा पकवान और मिठाई का भगवान को भोग लगाया गया। शहर और गांव बिजली की मालाओं से रोशन दिखे। शुक्रवार को देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों ही दिन बाजार में काफी भीड़ रही। साहूकारा लाइन, मीरा बाजार, सदर बाजार और मंगलपड़ाव मंडी में लोगों ने खूब खरीदारी की और शाम को पूजा।

Diwali was celebrated with enthusiasm for two days in haldwani uttarakhand
दिवाली के अवसर पर हल्द्वानी का नजारा - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषियों के अनुसार 100 साल में दूसरी बार ऐसा हुई कि दो दिन अमावस्या पड़ने पर दोनों ही दिन दीपावली मनाई गई है। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती के मुताबिक वर्ष 1962 में ऐसा हुआ था। ज्योतिष डाॅ. नवीन चंद्र जोशी ने ऐसा पहले होने की पुष्टि की।

तीन दिन में पांच क्विंटल से ज्यादा का हुआ फूलों का कारोबार
धनतेरस से लेकर दीपावली तक तीन दिन में फूलों की जमकर बिक्री हुई। जगह-जगह फूलों की दुकानें सजी दिखीं। मंगलपड़ाव में फूल कारोबारी जाकिर हुसैन ने बताया कि इस बार पिछली बार से ज्यादा बिक्री हुई है। दिल्ली, कोलकाता से लेकर स्थानीय स्तर से भी बड़ी संख्या में फूल बाजार में पहुंचे। फूल विक्रेताओं के मुताबिक इस बार पांच क्विंटल से अधिक के फूलों की बिक्री हुई।

 

Diwali was celebrated with enthusiasm for two days in haldwani uttarakhand
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

गोवर्धन पूजा आज
गोवर्धन पूजा का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इसे अन्नकूट पूजन के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व शनिवार दो नवंबर को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित पूजा के दिन सुबह गाय, बछिया की पूजा की जाती है। इस दिन गाय को प्रसाद युक्त भोजन कराया जाता है। मान्यता है कि इससे धन-धान्य और सुख संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali was celebrated with enthusiasm for two days in haldwani uttarakhand
दिवाली में आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
350 करोड़ का कारोबार... सहालग में भी बाजार खिलने की उम्मीद
दीपावली पर 350 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। इसके बाद 16 नवंबर से सहालग सीजन शुरू होने जा रहा है I बाजार में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती के अनुसार 16 से 21 नवंबर तक के लग्न आंशिक लग्न है। इसके बाद 22, 23, 24, 26 नवंबर, 5, 7, 11 दिसंबर को विवाह के लिए सर्वश्रेष्ठ शुद्ध तिथियां हैं। हालांकि 15 दिसंबर को खरमास प्रारंभ होने के कारण 13 जनवरी तक विवाह कार्यो पर रोक रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed