{"_id":"671f21c1b642d97efa0be734","slug":"crowds-of-buyers-have-started-gathering-in-the-haldwani-market-before-dhanteras-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्योहार से पहले चमका हल्द्वानी: बाजार में सजावट का सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार से पहले चमका हल्द्वानी: बाजार में सजावट का सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें नजारा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:09 AM IST
सार
धनतेरस पर्व के लिए बाजार पूरी तरह सज गया है। रविवार को खील-खिलौनों से लेकर फूल-मालाओं समेत घरेलू सजावट के सामान से बाजार जगमग रहा। छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार सुबह से देर शाम तक लोग दीपावली की खरीदारी में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
1 of 4
त्योहार से पहले चमका हल्द्वानी बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
धनतेरस पर्व से पहले ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार को बाजार में ग्राहकों की आमद ज्यादा रही। बर्तन बाजार से लेकर सोना, फूल, रंग-बिरंगी बिजली की मालाओं की दुकानों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
मंगलवार को होने वाले धनतेरस पर्व के लिए बाजार पूरी तरह सज गया है। रविवार को खील-खिलौनों से लेकर फूल-मालाओं समेत घरेलू सजावट के सामान से बाजार जगमग रहा। छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार सुबह से देर शाम तक लोग दीपावली की खरीदारी में व्यस्त रहे। मीरा बाजार, सदर बाजार, बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का कहना है कि ग्राहकों के पास खरीदारी के काफी ऑप्शन हैं। मॉल और ऑनलाइन कारोबार होने के बावजूद लोगों का स्थानीय बाजार पर विश्वास बना हुआ है।
2 of 4
हल्द्वानी के सदर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भाव बढ़ने के बाद भी सोने और चांदी का बाजार दमका
वर्तमान में सोना 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 81 हजार से ऊपर चला गया है। वहीं चांदी भी एक लाख रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। सर्राफा कारोबारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि सोने के साथ हीरे की अंगूठी, ब्रेसलेट, टॉप्स और नेकलेस की डिमांड कर रहे हैं। ब्रेसलेट 35 हजार, नेकलेस एक लाख और अंगूठी सात हजार रुपये से उपलब्ध है। ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने बताया कि सोने के दाम बढ़ने के बावजूद खरीदारों का उत्साह कम नहीं हुआ है। दीपावली पर लोगों ने चांदी से बनी लक्ष्मी, गणेश जी की मूर्ति, बर्तन और सिक्कों की डिमांड की है। ग्राहक पांच और 10 ग्राम के गोल्ड कॉइन ले रहे हैं। कुछ लोगों ने एक किलो चांदी की ब्रिक भी आर्डर की हैं।
3 of 4
दुकान में खरीदारी करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर होगी बर्तन बाजार की परीक्षा
हल्द्वानी बाजार में करीब 14 प्रमुख बर्तन कारोबारी हैं। बर्तन व्यवसायी राजीव अग्रवाल ने बताया कि त्योहार के लिए थोक व्यापारी खरीदारी कर चुके हैं। अब धनतेरस पर बर्तन कारोबार चमकने की उम्मीद है। अधिकतर लोग तांबे, पीतल की पूजा सामग्री के अलावा स्टील के बर्तनों की डिमांड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हल्द्वानी बाजार
- फोटो : अमर उजाला
कपड़ा कारोबार भी चमका
नया बाजार में कपड़ा व्यापारी अश्विनी आनंद का कहना है कि दीपावली के लिए लोगों ने कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। सोमवार से बाजार और चढ़ने की उम्मीद है। सदर बाजार में कारोबारी दया किशन राठौर ने बताया कि बिजली की माला बिजली की माला 40 रुपये से शुरू हैं। लेजर वाली और रिमोट से चलने वाली मालाएं लोगों को भा रही हैं। पानी से जलने वाले दीये, मंदिरों में सजाने के लिए झालर युक्त माला भी पहली पसंद बने हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।