फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्शन में दीपक रावत: कमिश्नर ने जलनिगम कार्यालय में मारा छापा, चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित; स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 03 Oct 2024 10:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Oct 2024 10:13 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बृहस्पतिवार दोपहर जल निगम कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान चार कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। कमिश्नर रावत ने चीफ इंजीनियर को चारों कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगने और बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Commissioner Deepak Rawat raided Jal Nigam office haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बृहस्पतिवार दोपहर जल निगम कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान चार कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। साथ ही कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन नहीं मिली। इस पर कमिश्नर रावत ने चीफ इंजीनियर को चारों कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगने और बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।



Commissioner Deepak Rawat raided Jal Nigam office haldwani
दीपक रावत ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सचिव और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड के चौड़ीकरण का निरीक्षण करने के दौरान ही जल निगम कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने पूछा कि बायोमेट्रिक मशीन कहां है। अधिकारियों ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन नहीं है। मैनुअल ही उपस्थिति लगाई जाती है। इसके बाद कमिश्नर रावत ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें चार कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। जब चीफ इंजीनियर से पूछा कि ये कर्मचारी छुट्टी लेकर गए हैं तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर कमिश्नर ने चारों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने को कहा है।

Commissioner Deepak Rawat raided Jal Nigam office haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

शहर के सौंदर्यीकरण को देखने उतरे कमिश्नर
कमिश्नर दीपक रावत ने सड़क चौडीकरण के साथ ही उद्यान एवं कृषि विभाग की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगाए जा रहे बेलदार पौधों का निरीक्षण किया। नैनीताल रोड के किनारे स्थित भवन स्वामियों से अपील की कि वह सौंदर्यीकरण में सहयोग प्रदान करें। कहा कि वे सहमति देते हैं तो प्रशासन उनके वहां भी बेलदार पौधे लगाएगा। कमिश्नर रावत ने सड़क पर अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। कहा कि नगर निगम, पुलिस, तहसील एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नियमित चेकिंग करें और सड़क पर लगने वाले फड़-ठेलों को हटाए। साथ ही फुटपाथ पर सामान रखने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Commissioner Deepak Rawat raided Jal Nigam office haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
शौचालय बंद होने पर जताई नाराजगी
पेयजल निगम के कार्यालय के निकट नगर निगम के शौचालय बंद होने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। निगम को किसी एनजीओ से संचालित करवाने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, उद्यान प्रभारी अजुर्न सिंह परवाल आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed