{"_id":"6704be331c3f85887b01d784","slug":"campaign-to-remove-encroachment-started-from-karkhana-market-in-haldwani-2024-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 50 से अधिक दुकानों का सामान जब्त, कारखाना बाजार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने का अभियान; कई जगह नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: 50 से अधिक दुकानों का सामान जब्त, कारखाना बाजार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने का अभियान; कई जगह नोकझोंक
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:38 AM IST
सार
हल्द्वानी में नगर निगम ने दो घंटे अभियान चलाकर अलग-अलग बाजारों से 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया। इसे लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई। सड़क पर खड़े उन वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया, जिनसे यातायात बाधित हो रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
पटेल चौक पर अतक्रिमण हटाने के दौरान दुकानदारों का सामान जब्त करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
त्योहारी सीजन में फुटपाथ घेरकर सामान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार शाम अभियान चलाया। नगर निगम ने दो घंटे अभियान चलाकर अलग-अलग बाजारों से 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया। इसे लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई। सड़क पर खड़े उन वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया, जिनसे यातायात बाधित हो रहा था।
रविवार को प्रशासन ने मुनादी कर बाजार में खुद ही अतिक्रमण हटाने लेने के लिए कहा था। शाम चार बजे नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी व उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में टीम सबसे पहले कारखाना बाजार पहुंची। वहां दुकानों के आगे रखा सामान जब्त करना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। जिन दुकानदारों ने पटरी व फुटपाथ पर सामान सजाया था, उसे फेंका गया। यह हाल देखकर कई दुकानदारों ने शटर ही गिरा दिए। कारखाना बाजार से शुरू हुआ अभियान नल बाजार, सदर बाजार, बर्तन बाजार होते हुए पटेल चौक तक चला। इन बाजारों में खासतौर से फुटपाथ पर लगी दुकानों की झांपें हटाई गईं। जब्त किया गया सामान एक ट्रैक्टर ट्रॉली और दो यूटिलिटी वाहनों में भरकर ले जाया गया। सदर बाजार के एक व्यापारी ने आरोप लगाया कि दुकान की झांप तोड़ने से उनके कर्मचारियों को चोट भी लगी लेकिन अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली।
2 of 5
नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
चालान कर नौ हजार रुपये वसूले
अभियान के दौरान कई दुकानों का चालान कर नौ हजार रुपये वसले गए। साथ ही दुकानों के आगे गंदगी मिलने पर तीन दुकानदारों का चालान कर एक-एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
3 of 5
नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए चेताया
नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमणकारियों व अभियान का विरोध कर रहे दुकानदारों को चेताया कि यदि सड़क अथवा फुटपाथ पर फिर अतिक्रमण मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते चौड़ी नजर आने लगी बाजार की सड़कें
बाजार की अधिकांश सड़कों की चौड़ाई 25 से 30 फुट तक है। अतिक्रमण के कारण यह चौड़ाई घटकर पांच से छह फुट ही रह जाती है। प्रशासन की मुनादी का भी सोमवार को असर नजर नहीं आया। बाजार पहुंची टीम को फुटपाथ से लेकर सड़क तक सामान सजा मिला। लेकिन जैसे ही टीम ने सामान उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरना शुरू किया तो देखते ही देखते सड़कें खाली होने लगीं। घंटे भर के भीतर ही बाजार की अधिकांश सड़कें फिर से 25-30 फुट चौड़ी नजर आने लगीं।
विज्ञापन
5 of 5
हल्द्वानी
- फोटो : अमर उजाला
नाली के ऊपर डाले स्लैब तुड़वाए
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर निकले अधिकारियों को कई जगह नगर निगम की नाली के ऊपर कंक्रीट के स्लैब और उस पर सामान सजा मिला। इस पर अधिकारियों ने पटेल चौक में तीन दुकान के आगे डाले गए स्लैब तुड़वा दिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह दुकान का सामान शटर के भीतर ही रखें, बाहर न सजाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।