फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: ऑस्कर विजेता विल स्मिथ का हरिद्वार से अटूट रिश्ता, 2018 में रुद्राभिषेक-गंगा आरती कर बनवाई थी जन्म कुंडली

Mon, 28 Mar 2022 10:48 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार।
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 28 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Oscar winner Will Smith has an unbreakable relationship with Haridwar in 2018 Rudrabhishek Ganga Aarti was made in the birth chart
हरिद्वार में पूजा करते हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर अवार्ड 2022 से नवाजे गए हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के दुनियाभर के प्रसंशक काफी उत्साहित हैं। विल स्मिथ का हरिद्वार से करीबी जुड़ाव रहा है। विल स्मिथ धार्मिक परंपराओं और ज्योतिष विद्या पर अटूट विश्वास रखते हैं। उनका यही विश्वास 2018 में उनको हरिद्वार खींचकर ले आया।

Uttarakhand: Oscar winner Will Smith has an unbreakable relationship with Haridwar in 2018 Rudrabhishek Ganga Aarti was made in the birth chart
हरिद्वार में अभिनेता विल स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

विल स्मिथ ने हरिहर आश्रम में रुद्राभिषेक और मां गंगा का पूजन किया। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्म कुंडली भी बनवाई। विल स्मिथ की हस्तरेखा और कुंडली देखकर
ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने 2022 में उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलने की भविष्यवाणी की थी।

Uttarakhand: Oscar winner Will Smith has an unbreakable relationship with Haridwar in 2018 Rudrabhishek Ganga Aarti was made in the birth chart
हरिद्वार में विल स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। अपनी अदाकारी से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले विल स्मिथ भारत की धार्मिक मान्याताओं और परंपराओं पर विश्वास करते हैं। हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन और अभिनेत्री निकोल किडमैन के सुझाव पर विल स्मिथ हरिद्वार पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Oscar winner Will Smith has an unbreakable relationship with Haridwar in 2018 Rudrabhishek Ganga Aarti was made in the birth chart
हरिद्वार में पूजा करते अभिनेता विल स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

सिल्वेस्टर ने अपने बेटे के निधन पर उसकी आत्मा की शांति के लिए 2014 में हरिद्वार में पिंडदान करवाया था। इसके बाद से सिल्वेस्टर और निकोल किडमैन का हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी से गहरा नाता जुड़ गया। डा. मिश्रपुरी उनसे मिलने कैलिफोर्निया भी पहुंचे।

विज्ञापन
Uttarakhand: Oscar winner Will Smith has an unbreakable relationship with Haridwar in 2018 Rudrabhishek Ganga Aarti was made in the birth chart
भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करते विल स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

डॉ. मिश्रपुरी बताते हैं विल स्मिथ ग्रह नक्षत्रों के अनुसार पूजा करवाना चाहते थे। 2018 में वह हरिद्वार आए और कनखल स्थित हरिहर आश्रम में विल स्मिथ ने विशेष अनुष्ठान कराया। गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद विल स्मिथ ने अपने फिल्मी करियर जानने के लिए हस्तरेखा दिखाई और जन्म कुंडली भी बनवाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed