अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर में 161 संदिग्ध जिलेटिन रॉड बरामद होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इस घटना से अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह जिलेटिन किसी सड़क निर्माण कार्य के लिए रखी गई थी या फिर इसके पीछे कोई और उद्देश्य छिपा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है।
जिले के कई क्षेत्रों में हाल ही में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य चल रहे हैं। जहां नियंत्रित विस्फोटक सामग्री का उपयोग आम होता है। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में जिलेटिन का जंगल क्षेत्र में बिना सुरक्षा और बिना अनुमति के मिलना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए संदेह का विषय बना हुआ है।
2 of 11
अल्मोड़ा में बरामद जिलेटिन की छड़ें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार रजिस्टर्ड स्टॉक, परमिट और अधिकृत भंडारण स्थल पर ही रखा जा सकता है।
3 of 11
विद्यालय कैंपस में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में जिलेटिन रॉड का खुले क्षेत्र में मिलना कई सवाल खड़े करता है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या आसपास के किसी निर्माण कार्य से इसका कोई संबंध है या नहीं।
4 of 11
विद्यालय कैंपस में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सभी विकल्पों को बराबर महत्व देते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सामग्री किसी वैध निर्माण गतिविधि का हिस्सा थी या फिर किसी संवेदनशील गतिविधि के लिए एकत्र की गई थी।
5 of 11
विद्यालय कैंपस में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने पूरे क्षेत्र में की कॉम्बिंग
अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में 161 संदिग्ध जिलेटिन रॉड बरामद होने के बाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पुलिस ने बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वाड और थाना पुलिस, एलआईयू और आईआरबी टीम के साथ पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग की। इस दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई।