बीटेक करने के बाद इटावा के नावली गांव के 21 वर्षीय शिवम कुमार तिवारी आलू के उन्नत किस्म के बीजों का उत्पादन कर रहे हैं। सीएसए के इटावा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 2019 में बीटेक करने वाले शिवम खेती से एक करोड़ रुपये सालाना मुनाफा कमा रहे हैं। 2017 में 30 एकड़ से इस एग्री स्टार्टअप की शुरुआत करने वाले शिवम की अब 200 एकड़ में बीजों का उत्पादन कर रहे हैं। वह टिश्यू कल्चर लैब में 17 तरह की आलू की प्रजातियों के उन्नत किस्म के बीज तैयार करके किसानों को बेच रहे हैं।
Profitable Agriculture Business: 21 साल के शिवम आलू से हर साल कमा रहे एक करोड़, चिप्स का प्लांट लगाने की तैयारी
दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 May 2022 01:11 PM IST
सार
आज कृषि का क्षेत्र सीमित नहीं रह गया है। अगर आपमें काम करने की लगन और पैसा कमाने की इच्छा है, तो आप कृषि से ढेर सारा पैसा कमा सकते हैं। ऐसा ही करके दिखा रहे हैं, इटावा जिले के 21 वर्षीय शिवम कुमार तिवारी। उन्होंने टिश्यू कल्चर लैब लगाई है और 200 एकड़ में बीज उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन