{"_id":"63419705f6f9b20b7c288718","slug":"crops-ruined-due-to-heavy-rain-in-agra-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: बारिश के पानी में डूबे सरसों के खेत, सड़ने लगी बाजरा की फसल, बर्बादी देख किसान परेशान","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
Agra: बारिश के पानी में डूबे सरसों के खेत, सड़ने लगी बाजरा की फसल, बर्बादी देख किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Oct 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पानी में डूबी बाजरा की कटी फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाजरा, धान और सब्जी समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में गिरी बाजरे की फसल तो सड़ने लगी हैं। वहीं सरसों के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की मेहनत और लागत पर फिर पानी पड़ गया है। बाह, पिनाहट, फतेहपुरी सीकरी और बिचपुरी में काफी नुकसान हुआ है। बिजौली के किसान बाबूराम, मऊ के राजेंद्र सिंह, गढ़वार के भानुप्रताप सिंह, जरार के जोधाराम और नरहौली के किताब सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने सरसों बोई थी। पानी भरने से बीज और अंकुरित पौधे नष्ट हो गए हैं। बाह के किसान रमेश कुशवाह, बरपुरा के रामप्रकाश कुशवाह, बासोनी के सतीश भदौरिया, पिढ़ौरा के डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि बाजरा की फसल में नुकसान हुआ है। इससे चारे की किल्लत हो गई है।
बारिश से फसलों को हुआ काफी नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
बिचपुरी क्षेत्र के गांव लड़ामदा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि फूल गोभी, टमाटर आदि फसलें बारिश ने तबाह कर दी है। गांव अंगूठी, सदरवन, मघटई, चौहटना के पीड़ित किसान महावीर सिंह, रामवीर सिंह, महेश, रविंद्र, भिक्की, मुरारी, निहाल सिंह, सूरजभान, उमेश, रामू आदि ने मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार सदर आशीष त्रिपाठी का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम को गांवों में भेजकर फसलों में हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
3 of 6
पानी में डूबी बाजरा की कटी फसल
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट क्षेत्र के किसानों ने बताया कि बारिश होने से बाजरे की बाली का दाना खराब हो रहा है। लोगों का कहना है कि इससे किसान और पशु दाने-दाने को मजबूर होंगे। अकोला क्षेत्र में भी बारिश से किसानों की फसल चौपट हो गई है। बाजरा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
धान की फसल भी हुई चौपट
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में बारिश के कारण गिरी धान की फसल भी चौपट हो गई है। गांव देवनारी के किसान रमाकांत, प्रेम सिंह, खरग सिंह, लाखन सिंह, पूरन सिंह, उदय सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से धान की फसल में नुकसान हुआ है। बाजरा, मिर्च व अन्य फसलें बारिश से पहले ही खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
किरावली अस्पताल में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली के वार्डों और परिसर में बारिश का पानी भर गया है। इसके कारण स्टॉफ और मरीज, तीमारदार परेशान रहे। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अधीक्षक डॉ. राजकमल पहुंचे थे, लेकिन परिसर में पानी भरा देख लौट गए। वहीं, प्रसूता मनोरमा निवासी विधापुर और पूजा प्रसव के लिए आई थीं। पानी भरा होने के कारण उन्हें सीएचसी अछनेरा भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।