Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
WiFi Security Guide: Why You Should Create a Guest Network for Visitors Instead of Sharing Main Password
{"_id":"6a5f67a8002cd19e5d0c6834","slug":"wifi-security-guide-why-you-should-create-a-guest-network-for-visitors-instead-of-sharing-main-password-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WiFi Security Guide: मेहमानों को क्यों नहीं देना चाहिए वाई-फाई का पासवर्ड? यहां जानें गेस्ट पासवर्ड के फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WiFi Security Guide: मेहमानों को क्यों नहीं देना चाहिए वाई-फाई का पासवर्ड? यहां जानें गेस्ट पासवर्ड के फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:05 PM IST
सार
Secure Home Wireless Router: अक्सर जब घर पर मेहमान आते हैं तो वे Wifi का पासवर्ड मांगते हैं, ऐसे में आपको मूल पासवर्ड देने के बजाय गेस्ट पासवर्ड देना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि गेस्ट पासवर्ड के क्या फायदे हैं, और मूल पासवर्ड देने से आपका क्या नुकसान है।
विज्ञापन
1 of 5
वाईफाई गेस्ट नेटवर्क क्या है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Wifi Guest Network Benefits: आज के समय में जब भी हमारे घर पर कोई रिश्तेदार या दोस्त मेहमान बनकर आते हैं, तो आमतौर पानी पीने के बाद उनका पहला सवाल अक्सर यही होता है कि "आपके घर का वाई-फाई पासवर्ड क्या है?" ऐसे में बहुत से लोग बिना सोचे-समझे अपने इंटरनेट का असली पासवर्ड उनके साथ साझा कर देते हैं।
मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी उदारता आपके पूरे घर की डिजिटल सुरक्षा को बड़े खतरे में डाल सकती है? साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, मेहमानों को अपने वाई-फाई का मुख्य पासवर्ड देने के बजाय हमेशा 'गेस्ट नेटवर्क' देना चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह गेस्ट नेटवर्क क्या है और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों जरूरी है।
2 of 5
क्या होता है यह गेस्ट नेटवर्क?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है यह गेस्ट नेटवर्क?
इसे बहुत ही आसान शब्दों में समझें तो यह आपके मुख्य वाई-फाई राउटर के भीतर ही बनने वाला एक दूसरा 'अस्थायी इंटरनेट रास्ता' होता है। इस सुविधा को चालू करने के बाद आपके घर में एक ही राउटर से दो अलग-अलग वाई-फाई नाम दिखाई देने लगते हैं, एक आपके निजी इस्तेमाल के लिए और दूसरा बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए।
3 of 5
निजी डिवाइसेज और पर्सनल डेटा रहता है सुरक्षित
- फोटो : Adobe Stock
निजी डिवाइसेज और पर्सनल डेटा रहता है सुरक्षित
जब आप किसी को मुख्य वाई-फाई पासवर्ड देते हैं, तो उनका मोबाइल आपके होम नेटवर्क का हिस्सा बन जाता है। इसका मतलब यह है कि वे आपके कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी और नेटवर्क से जुड़े अन्य पर्सनल डिवाइसेज तक पहुंच सकते हैं। गेस्ट नेटवर्क का इस्तेमाल करने से मेहमानों का फोन आपके निजी कंप्यूटर और डेटा से पूरी तरह अलग रहता है, जिससे डेटा चोरी का खतरा खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वायरस और मालवेयर के हमले से बचाव
- फोटो : एआई
वायरस और मालवेयर के हमले से बचाव
कई बार हमारे मेहमानों के फोन में अनजाने में कोई खतरनाक वायरस, मालवेयर या हैकिंग सॉफ्टवेयर मौजूद हो सकता है। अगर वे आपके मुख्य नेटवर्क से जुड़ते हैं, तो वह वायरस वाई-फाई के जरिए आपके घर के अन्य मोबाइलों और लैपटॉप में भी फैल सकता है। गेस्ट नेटवर्क एक मजबूत दीवार की तरह काम करता है जो मेहमान के फोन के वायरस को आपके मशीनों तक पहुंचने से रोकता है।
विज्ञापन
5 of 5
इंटरनेट की स्पीड और पासवर्ड बदलने की झंझट से मुक्ति
- फोटो : AI जनरेटेड
इंटरनेट की स्पीड और पासवर्ड बदलने की झंझट से मुक्ति
गेस्ट नेटवर्क की एक और बड़ी खासियत यह है कि आप इसमें इंटरनेट की स्पीड लिमिट (गति सीमा) तय कर सकते हैं ताकि मेहमानों के भारी डाउनलोडिंग से आपका जरूरी काम न रुके। इसके अलावा, मेहमानों के चले जाने के बाद आपको बार-बार अपने घर के मुख्य वाई-फाई का पासवर्ड बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती; आप जब चाहें सीधे गेस्ट नेटवर्क को ही बंद या रीसेट कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।