फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instant PAN Card: आधार कार्ड की मदद से घर बैठे कैसे बनवा सकते हैं पैन कार्ड? जाने पूरी प्रक्रिया

Tue, 21 Jul 2026 05:43 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 21 Jul 2026 05:43 PM IST
सार

Instant Pan Card via Aadhaar: अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है, और आपके पास पहले से कोई पैन कार्ड नहीं है तो आप आसानी से घर बैठे आधार कार्ड की मदद से पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Instant PAN Card via Aadhaar: Step-by-Step Guide to Apply Online from Home for Free
आधार से पैन कार्ड कैसे बनाएं - फोटो : AI

How To Apply Pan Card Online?: आज के डिजिटल दौर में वित्तीय लेन-देन, बैंक खाता खुलवाने या टैक्स भरने के लिए पैन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। पहले के समय में पैन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे और हफ्तों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब आयकर विभाग ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान और डिजिटल बना दिया है। 



अब आप अपने आधार कार्ड की मदद से घर बैठे महज 10 मिनट के भीतर अपना नया ई-पैन कार्ड पूरी तरह मुफ्त में बनवा सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है और इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Instant PAN Card via Aadhaar: Step-by-Step Guide to Apply Online from Home for Free
आपके पास आधार कार्ड होना है जरूरी - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले इन जरूरी शर्तों को पूरा करना है आवश्यक

  • इसमें सबसे जरूरी है कि आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • इसके बाद आपके पास एक वैध आधार कार्ड होना चाहिए, जो पहले कभी किसी अन्य पैन कार्ड से लिंक न हुआ हो।
  • इसके साथ ही, सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि पूरी आवेदन प्रक्रिया सिर्फ ओटीपी सत्यापन के जरिए ही पूरी होगी।
Instant PAN Card via Aadhaar: Step-by-Step Guide to Apply Online from Home for Free
कैसे करें आवेदन? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट (incometax.gov.in) खोलें।
  • होमपेज पर बाईं तरफ दिए गए 'क्विक लिंक्स' सेक्शन में जाएं। 
  • वहां आपको 'इंस्टेंट ई-पैन' का एक विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Instant PAN Card via Aadhaar: Step-by-Step Guide to Apply Online from Home for Free
आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी वेरीफाई करें - फोटो : Adobe Stock

आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी वेरीफाई करें

  • नए पेज पर आपको 'गेट न्यू ई-पैन' के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद निर्धारित बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नंबर ध्यानपूर्वक भरें और नियम-शर्तों को स्वीकार करने वाले बॉक्स पर टिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक सीक्रेट ओटीपी आएगा, जिसे स्क्रीन पर डालकर 'कन्फर्म' बटन दबाएं।
विज्ञापन
Instant PAN Card via Aadhaar: Step-by-Step Guide to Apply Online from Home for Free
डेटा की जांच करें और डाउनलोड करें ई-पैन - फोटो : AdobeStock
डेटा की जांच करें और डाउनलोड करें ई-पैन
  • ओटीपी वेरीफाई होते ही सिस्टम आपके आधार कार्ड से आपकी तस्वीर, नाम, जन्मतिथि और पते जैसी सभी जानकारियां खुद ही ले लेगा। 
  • इन जानकारियों को अच्छे से जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • सबमिट करते ही आपको एक रसीद नंबर मिल जाएगा, और इसके महज 10 मिनट बाद आप इसी वेबसाइट से अपना डिजिटल ई-पैन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed