फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: तलाक के बाद कौन-कौन सी संपत्ति पर पत्नी कर सकती है दावा? जरूर जान लें ये नियम

Fri, 11 Apr 2025 05:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 05:23 PM IST
सार

कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनमें पत्नी को एलिमनी के साथ-साथ संपत्ति भी देना पड़ जाता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं तलाक के बाद पत्नी किस संपत्ति पर दावा कर सकती है और किस पर केवल पति का हक होता है?

विज्ञापन
Wife Rights In Husband Property After Divorce
Wife Rights In Husband Property After Divorce - फोटो : AdobeStock
loader

Wife Rights In Husband Property After Divorce: भारतीय समाज का ढांचा लंबे समय से पितृसत्तात्मक रहा है। इस कारण आजादी के बाद महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई संवैधानिक अधिकार दिए गए। इसके अलावा उनको संपत्ति में भी कई अधिकार दिए गए हैं। महिलाओं को संपत्ति में क्या क्या अधिकार दिए गए हैं इसको लेकर लोगों के बीच अक्सर काफी कंफ्यूजन रहती है। खासकर तलाक के बाद पत्नी को पति की कौन कौन सी संपत्ति दी जाती है? इसके बारे में कई लोग जानना चाहते हैं। कानून के नियमों के मुताबिक तलाक के बाद पति, पत्नी को एलिमनी देता है। हालांकि, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनमें पत्नी को एलिमनी के साथ-साथ संपत्ति भी देना पड़ जाता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं तलाक के बाद पत्नी किस संपत्ति पर दावा कर सकती है और किस पर केवल पति का हक होता है?

Wife Rights In Husband Property After Divorce
Wife Rights In Husband Property After Divorce - फोटो : AdobeStock

नियमों के मुताबिक तलाक के बाद पत्नी अपने पति की पैतृक संपत्ति पर किसी प्रकार के कोई अधिकार का दावा नहीं कर सकती है। वह उस प्रॉपर्टी पर तभी अपने अधिकार का दावा कर सकती है जब उसे पहले उस प्रॉपर्टी के मालिकाना हक में कानूनी तौर पर शामिल किया गया था। 

Wife Rights In Husband Property After Divorce
Wife Rights In Husband Property After Divorce - फोटो : Adobe Stock

पति के जिंदा रहने तक विरासत में मिली प्रॉपर्टी पर पत्नी का कोई हक नहीं होता है। वहीं अगर पति ने अपनी कमाई से जिस संपत्ति को खरीदा है यानी पति की जो स्वयं से अर्जित संपत्ति होती है उस पर भी पत्नी कोई दावा नहीं कर सकती है। 

Home Loan Insurance: होम लोन लेने के बाद क्यों जरूरी है उसका इंश्योरेंस लेना? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Rights In Husband Property After Divorce
Wife Rights In Husband Property After Divorce - फोटो : Adobe Stock

अगर पति पत्नी का तलाक हो रहा है तो कानून के नियमों के अंतर्गत ऐसी स्थिति में पति द्वारा पत्नी को एलिमनी दिया जाता है। हालांकि, एलिमनी कितनी देनी होगी यह कोर्ट द्वारा तय किया जाता है। 

विज्ञापन
Wife Rights In Husband Property After Divorce
Wife Rights In Husband Property After Divorce - फोटो : Adobe Stock

वहीं शादी में पत्नी को जो गहनें और गिफ्ट मिले हैं, उस पर पत्नी का पूरा हक होता है। तलाक के बाद इन चीजों को अगर पति देने से मना कर रहा है तो आप कोर्ट में इन पर अपना दावा कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed