फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Girl Child Plan: बेटी की शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए सरकार की इन स्कीम में करें निवेश, मिल रहा शानदार रिटर्न

Mon, 16 Jun 2025 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 02:34 PM IST
सार

Girl Child Saving Plan 2025: अगर आप बेटी के जन्म लेने के बाद उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक अच्छी वित्तीय योजना बनाते हैं तो भविष्य में अच्छा खासा फंड जुटाया जा सकता है।

विज्ञापन
Girl Child Saving Plan 2025 Investment Schemes to Secure Daughter Future with High Returns
Girl Child Saving Plan 2025 - फोटो : AdobeStock

Girl Child Saving Plan 2025: बेटी के जन्म लेने के बाद से माता पिता उसकी पढ़ाई लिखाई और शादी करने के लिए बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। अगर आप बेटी के जन्म लेने के बाद उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक अच्छी वित्तीय योजना बनाते हैं तो भविष्य में अच्छा खासा फंड जुटाया जा सकता है। सरकार और विभिन्न वित्तीय संस्थाओं द्वारा कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जहां पर आप अपनी बिटिया के नाम पर निवेश कर सकते हैं।



इन स्कीम्स में आपके द्वारा किया गया निवेश बेटी को भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा काफी मदद करेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपनी बिटिया के नाम पर निवेश कर सकते हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको आकर्षक रिटर्न भी मिलेगा और किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना भी नहीं करना होगा। 

Girl Child Saving Plan 2025 Investment Schemes to Secure Daughter Future with High Returns
Girl Child Saving Plan 2025 - फोटो : Adobe Stock

सुकन्या समृद्धि योजना 

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए एक भरोसेमंद निवेश योजना है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप अपनी बेटी का खाता 10 साल की उम्र होने से पहले खुलवा सकते हैं। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

Girl Child Saving Plan 2025 Investment Schemes to Secure Daughter Future with High Returns
Girl Child Saving Plan 2025 - फोटो : Adobe Stock

सुकन्या समृद्धि योजना में आपको कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। वहीं खाता खुलवाने के 21 सालों के बाद अकाउंट मैच्योर हो जाता है। देश में सुकन्या समृद्धि योजना एक लोकप्रिय स्कीम है। कई माता पिता अपनी बिटिया के नाम पर इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Child Saving Plan 2025 Investment Schemes to Secure Daughter Future with High Returns
Girl Child Saving Plan 2025 - फोटो : Adobe Stock

पीपीएफ 

आप पीपीएफ स्कीम में अपनी बेटी के नाम पर निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
Girl Child Saving Plan 2025 Investment Schemes to Secure Daughter Future with High Returns
Girl Child Saving Plan 2025 - फोटो : Adobe Stock

पीपीएफ स्कीम में आपके द्वारा किया गया निवेश 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। अगर आप पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाकर बेटी के नाम पर हर महीने 10 हजार रुपये की बचत करके सालाना 1,20,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो आप 15 सालों में करीब 32,54,567 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed