फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आप पात्र हैं या नहीं? इस तरीके से कर सकते हैं चेक

Mon, 30 Dec 2024 02:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Dec 2024 02:20 PM IST
सार

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो आपको इसके लिए पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप पात्र हैं या नहीं।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card check process
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ मिलता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाते हैं जिनके जरिए काफी लोगों को लाभ मिलता है। मौजूदा समय में भी लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।



इसमें पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। पर इस बात का ध्यान रखना होता है कि क्या आप पात्र हैं या नहीं। आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for ayushman card check process
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

इस तरह चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-

पहला स्टेप

  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर यहां पर जाने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखते हैं जिसमें से आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
who is eligible for ayushman card check process
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको यहां पर कुछ जानकारियां भरनी हैं
  • इसमें आपको पहले अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना होता है
  • अब आपके द्वारा भरे हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां पर दर्ज करना होता है
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे भरें और फिर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card check process
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब जब आपने लॉगिन कर दिया है तो आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • जहां आपको पहले वाले में अपना राज्य भरना होता है
  • वहीं, दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना जिला भरना है
  • फिर आपको सर्च करना होता है जिसके लिए आपको ऑप्शन चुनना है
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card check process
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • यहां पर सर्च करने के लिए कई ऑप्शन है जिसमें से आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • अब जब आप आधार कार्ड चुन चुके हैं तो अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है
  • अब जब सब कुछ जानकारी भर चुके हैं तो फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप जान जाएंगे कि आप पात्र हैं या नहीं यानी आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed