फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Tips: बड़ा शानदार है यह फीचर, बगल में बैठा व्यक्ति नहीं पढ़ पाएगा आपकी व्हाट्सएप चैट

Wed, 21 Dec 2022 10:35 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Web Privacy Extension For additional layer of security
WhatsApp Web Privacy Extension - फोटो : Istock

WhatsApp Web Privacy Extension: दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। व्हाट्सएप ने इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में कई नए बदलावों को अंजाम दिया है। किन्हीं और मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करने की बजाए लोग व्हाट्सएप का उपयोग करना ज्यादा पसंद करते हैं। व्हाट्सएप पर आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, अक्सर हम लोग ऑफिस, घर पर या किन्हीं और दूसरे जरूरी काम के लिए व्हाट्सएप को पीसी पर लॉगिन करते हैं। कई बार जब हमारा व्हाट्सएप पीसी पर लॉगिन रहता है। ऐसे में इस बात का काफी खतरा रहता है कि कहीं दूसरे लोग हमारी व्हाट्सएप चैट को स्क्रीन पर न देख लें। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस समस्या से आजादी पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

WhatsApp Web Privacy Extension For additional layer of security
WhatsApp Web Privacy Extension - फोटो : Istock

व्हाट्सएप की सेफ्टी के लिए आपको प्राइवेसी एक्सटेंशन को इंस्टॉल करना होगा। ये आपके व्हाट्सएप को एडिशनल लेयर ऑफ सिक्योरिटी प्रदान करने का काम करता है। 

WhatsApp Web Privacy Extension For additional layer of security
WhatsApp Web Privacy Extension - फोटो : Istock

इस खास तरह के एक्स्टेंशन को आप क्रोम और फायरफॉक्स दोनों ही ब्राउजर पर इंस्टॉल कर सकते हैं। यह एक्सटेंशन आपकी व्हाट्सएप चैट को ब्लर कर देता है। ऐसे में आपके बगल में जो व्यक्ति बैठता है, वो आपकी व्हाट्सएप चैट को देख नहीं पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Web Privacy Extension For additional layer of security
WhatsApp Web Privacy Extension - फोटो : Pixabay

अगर आप पब्लिक प्लेस या वर्क प्लेस पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह एक्सटेंशन काफी अच्छा है। इसमें आप जब तक अपने माउस या प्वाइंटर को मैसेज पर ले जाते हैं, तब तक वह ब्लर रहता है। 

विज्ञापन
WhatsApp Web Privacy Extension For additional layer of security
WhatsApp Web Privacy Extension - फोटो : Pixabay

वहीं आप इस ब्लर फंक्शन को सर्च बार या ऑप्शन से डिसेबल भी कर सकते हैं। इस एक्सटेंशन में आपको कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इस एक्सटेंशन को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें।  

Consumer Rights: ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद गलत प्रोडक्ट को किया गया है डिलीवर, तो तुरंत करें यह काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed