Lift: लिफ्ट में आ जाए खराबी, तो घबराने की जगह तुरंत करें ये काम
अक्सर लिफ्ट के खराब होने के कारण उसमें लोगों के फसने की खबर सामने निकलकर आती रहती है। कई बार तो लिफ्ट के खराब होने के कारण उसमें फंसे लोगों की दम घुटने के कारण मृत्यु तक हो जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
What To Do If You Stuck In Lift: अक्सर लिफ्ट के खराब होने के कारण उसमें लोगों के फंसने की खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं। कई बार तो लिफ्ट के खराब होने के कारण उसमें फंसे लोगों की दम घुटने के कारण मृत्यु तक हो जाती है। हाल ही में इंदिरापुरम के अहिंसाखंड-1 स्थित शिप्रा कृष्णा विंस्टा सोसायटी में बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे बी-ब्लॉक की लिफ्ट सातवीं मंजिल से गिरकर दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच आकर अटक गई। इसके गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। हालांकि, बाद में सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाल लिया। हम में से अधिकतर लोग रोजाना लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण आपको कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है, ताकि लिफ्ट के खराब होने के बाद उसमें फंसे रहने की स्थिति में आप अपने आप को बचा सकें।
लिफ्ट खराब होने की स्थिति में आपको घबराना नहीं चाहिए। कई लोग लिफ्ट में फंसने के बाद जोर-जोर से सांस लेने लगते हैं। इससे उनकी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। इस दौरान आपको खुदको शांत रखकर दूसरों को भी शांत करने की कोशिश करनी चाहिए।
इस दौरान आपको लिफ्ट में अलार्म बजाना चाहिए और किसी के जवाब देने का इंतजार करें। अगर कोई मदद पहुंचती है ऐसे में लिफ्ट में पीछे की तरफ रहें। इससे आपातकालीन सेवाएं जब दरवाजा खोलने की कोशिश करेंगी तो उन्हें इसमें आसानी होगी।
Monsoon AC Tips: बारिश के मौसम में आपका भी एसी हो सकता है खराब, भूलकर भी न करें ये गलतियां
लिफ्ट में फंसने पर आपको उसमें कूदना नहीं चाहिए। कई बार लोग घबराकर उसमें कूदने लगते हैं। लिफ्ट में कूदने से उसका स्टेबलाइजर सिस्टम खराब हो सकता है।
इसके अलावा लिफ्ट में फंसने पर आपको दरवाजे को खोलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर दरवाजा खुले हुए लिफ्ट चल देती है तो उसमें से लोगों के गिरने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे