Vivah Anudan Yojana: देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। जीवन में गुजर बसर करने के लिए इनको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं परिवार में अगर बिटिया की शादी पड़ जाए। ऐसे में इन लोगों के समक्ष कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम विवाह अनुदान योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार की विवाह अनुदान योजना का उद्देश्य गरीब परिवार के लोगों के समक्ष बेटी की शादी करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। उत्तर प्रदेश सरकार विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को बेटियों की शादी करने के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Govt Scheme: घर में है बिटिया की शादी, तो सरकार दे रही 51 हजार रुपये, जानिए क्या है योजना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन