फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plane Crash: क्या होती है कॉन्फिगरेशन एरर और क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में भी कुछ ऐसा हुआ? यहां जानें

Fri, 13 Jun 2025 07:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Jun 2025 07:48 AM IST
सार

Flight Configuration Error: 12 जून 2025 की दोपहर को अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन हादसे का शिकार हो गया। ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर टेकऑफ करते हुए प्लेन में ऐसी क्या खामी आई जिसके कारण वो क्रैश हो गया?

विज्ञापन
What is a configuration error and did something similar happen in the Ahmedabad plane crash
क्या होता है ब्लैक बॉक्स और कॉन्फिगरेशन एरर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

Ahmedabad Plane Crash Details In Hindi: बीती दोपहर को अहमदाबाद में जो कुछ भी हुआ उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अहमदाबाद से एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 लंदन जा रही थी। फ्लाइट ने टेकऑफ किया तो सबकुछ ठीक था, लेकिन लगभग एक मिनट के अंदर फ्लाइट ठीक से वो ऊंचाई भी तय नहीं कर पाई जो एक प्लेन को उड़ने के लिए जरूरी होती है और फिर महज कुछ दूरी पर जाते ही प्लेन नीचे की और गिरा, जिसके बाद प्लेन आग का गोला बन गया। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बोइंग 787-8, VT-ANB इस विमान में ऐसा क्या हुआ जो ये टेकऑफ के दौरान ही क्रैश हो गया? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...

What is a configuration error and did something similar happen in the Ahmedabad plane crash
क्या होता है ब्लैक बॉक्स और कॉन्फिगरेशन एरर? - फोटो : पीटीआई

अहमदाबाद प्लेन हादसा कई सवालों को दे रहा जन्म

  • दरअसल, एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 जिस तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुई वो कई सवालों को जन्म दे रही है। जिस तरह से मौसम एकदम साफ था, फ्लाइट को उड़ान से पहले चेक किया गया आदि। ऐसे में फ्लाइट उड़ने के लिए तैयार थी, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो फ्लाइट उड़ते ही क्रैश हो गई?
What is a configuration error and did something similar happen in the Ahmedabad plane crash
क्या होता है ब्लैक बॉक्स और कॉन्फिगरेशन एरर? - फोटो : पीटीआई
  • बोइंग के इस विमान का हुआ हादसा ये भी इशारा करता हुआ नजर आ रहा है कि अगर टेकऑफ के दौरान कोई छोटी सी तकनीकी गलती हो जाए या फिर कॉन्फिगरेशन एरर हो जाए, तो कैसे एक बड़ा विमान हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is a configuration error and did something similar happen in the Ahmedabad plane crash
क्या होता है ब्लैक बॉक्स और कॉन्फिगरेशन एरर? - फोटो : freepik

क्या होता है कॉन्फिगरेशन एरर?

  • आखिर ये कॉन्फिगरेशन एरर होता क्या है तो जान लें इसका मतलब होता है ऑपरेशन से जुड़ी गलती। टेकऑफ करते समय अगर कॉन्फिगरेशन एरर हो जाए तो विमान हादसे का शिकार हो सकता है। इसे आप ऐसे समझिए कि अगर टेकऑफ के समय कॉन्फिगरेशन एरर हो जाए तो इसका सीधा मतलब होता है कि विमान की उन सेटिंग्स में गलती, जो उसे सही ढंग से उड़ान भरे से रोक देती हैं।
विज्ञापन
What is a configuration error and did something similar happen in the Ahmedabad plane crash
क्या होता है ब्लैक बॉक्स और कॉन्फिगरेशन एरर? - फोटो : Adobe Stock
  • इन गलतियों में कई तरह की गलतियां शामिल हो सकती हैं जिसमें मुख्यत: कम थ्रस्ट, फ्रैप्स की गलत सेटिंग, लैंडिंग गियर न उठाना या समय से पहले टेकऑफ करना आदि शामिल हैं। इनमें से अगर कोई भी गलती होती है तो विमान को उड़ान भरने से लेकर उड़ान के लिए जरूरी उंचाई पकड़ने जैसी कई दिक्कतें आ सकती हैं या विमान नियंत्रण भी खो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed