फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: मरने के बाद किसको मिलते हैं आपके बैंक खाते में जमा पैसे? यहां जानें क्या कहता है नियम

Wed, 08 Mar 2023 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Mar 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
What Happens to the Money in Your Bank Account When You Die Know Rules in Hindi
मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों का क्या होता है? - फोटो : istock

अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम धंधा करते हैं। नौकरी या बिजनेस करके लोग पैसे कमाते हैं, ताकि वो आर्थिक रूप से कमजोर न हों। यही नहीं, लोग इस पैसे से आज की जरूरत तो पूरा करते ही हैं। साथ ही अपने आने वाले समय के लिए यानी बुढ़ापे के लिए बचत भी करते हैं। बचत करने के भी लोगों के अपने-अपने तरीके होते हैं। जैसे- कोई किसी स्कीम में निवेश करता है, तो कोई सोना खरीद लेता है। वहीं, एक बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी होते हैं, जो बैंक में पैसे रखते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी कारण खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो फिर उसके बैंक खाते में जमा पैसों का क्या होता होगा? शायद नहीं, तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि ये पैसा मिलता किसे हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What Happens to the Money in Your Bank Account When You Die Know Rules in Hindi
मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों का क्या होता है? - फोटो : istock

नॉमिनी होने पर

  • अगर कोई ऐसा बैंक खाता है, जिसमें पहले से कोई नॉमिनी बना रखा है तो फिर खाताधारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी का अकाउंट के पैसों पर अधिकार होता है। बस इसके लिए नॉमिनी को मृत व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र की असली कॉपी दिखानी होती है और साथ में दो गवाह चाहिए होते हैं। इसके बाद वो खाते के पैसे ले सकता है।
What Happens to the Money in Your Bank Account When You Die Know Rules in Hindi
मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों का क्या होता है? - फोटो : istock

नॉमिनी नहीं है, तो क्या होगा?

  • कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपने बैंक खाते में नॉमिनी ही नहीं रखते हैं। इसलिए अगर कभी किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, जिसके बैक खाते में कोई नॉमिनी नहीं है। तो फिर जो भी व्यक्ति इस बैंक खाते के पैसों पर दावा करता है, तो फिर उसे लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens to the Money in Your Bank Account When You Die Know Rules in Hindi
मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों का क्या होता है? - फोटो : istock
  • बैंक खाते में कोई नॉमिनी नहीं है, पर कोई खाते के पैसों पर दावा कर रहा है तो उस व्यक्ति को विल या फिर उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बैंक को दिखाना पड़ता है। इससे बैंक ये जानता है कि जिन हाथों में ये पैसा जाने वाला है वो सही है या नहीं।
विज्ञापन
What Happens to the Money in Your Bank Account When You Die Know Rules in Hindi
मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों का क्या होता है? - फोटो : istock

ज्वाइंट बैंक खाता

  • बात ज्वाइंट बैंक खाते की करें, तो ऐसे खाते किन्ही दो या फिर उससे ज्यादा लोग मिलकर खुलवाते हैं। इस बैंक खाते पर सभी का सामान अधिकार होता है। मान लीजिए कि अगर बैंक खाता 2 लोगों का है और किसी कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, तो फिर खाते से पैसे निकालने के लिए मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक में दिखाकर और इसकी एक कॉपी जमा करके दूसरा खाताधारक अकाउंट से पैसे निकाल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed