Holi 2023 Tips: देश में हर साल होली को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन बच्चे, बड़े, बूढ़े सभी लोग एक दूसरों को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं। होली के दिन बड़े पैमाने पर लोग पानी में रंग मिलाकर एक दूसरे के ऊपर फेंकते हैं। ऐसे में कई मर्तबा लोगों के स्मार्टफोन में पानी चला जाता है। इसके चलते उनका स्मार्टफोन ठीक ढंग से काम नहीं करता है। इसके अलावा मोबाइल फोन में कई तरह की और दिक्कतें भी आने लगती हैं। इस स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और अपने स्मार्टफोन को दोबारा ठीक करने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में भी होली के दिन पानी चला गया है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उस तरीके बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को दोबारा ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
Holi 2023: होली खेलते हुए स्मार्टफोन में चला गया है पानी, तो बिना घबराए करें यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार देखने को मिलता है कि स्मार्टफोन में पानी जाने के बाद लोग उसको दोबारा ऑन करने की कोशिश करते हैं। आपको फोन के स्विच को ऑन या ऑफ करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे आपका स्मार्टफोन पूरी तरह खराब हो सकता है।
स्मार्टफोन में पानी जाने के बाद आपको उसे चार्ज में लगाने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। अगर आपके स्मार्टफोन में पानी चला गया है। ऐसे में आपको कम से कम 24 घंटे फोन को चार्ज में नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इस स्थिति में फोन को चार्ज में लगाते हैं। ऐसे में उसके खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
Holi 2023: होली पर बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, इस स्कीम में करें 7 हजार निवेश, मिल सकते हैं 55.9 लाख
इसके अलावा आपको स्मार्टफोन में पानी जाने के बाद हीटर या ड्रायर का इस्तेमाल पानी को सुखाने के लिए नहीं करना चाहिए। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि होट एयर से फोन के नाजुक पार्ट्स ब्लो कर सकते हैं। इससे आपका फोन खराब हो सकता है।
फोन में पानी जाने की स्थिति में आपको उसको टिश्यू पेपर की मदद से अच्छे से साफ करना चाहिए। इसके बाद चावल के डिब्बे या ड्रम में अपने फोन को करीब 24 घंटे के लिए रख दें। ऐसा कहा जाता है कि चावल पानी को काफी आसानी से सोख लेता है।
APY: होली पर पति-पत्नी अपने भविष्य को दें खुशियों का रंग, इस स्कीम में निवेश करने पर मिलेगी दस हजार की पेंंशन