फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Loan: लेने जा रहे हैं होम लोन? तो जरूर जान लीजिए किन-किन दस्तावेजों की होती है जरूरत

Wed, 12 Mar 2025 08:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 08:36 PM IST
सार

आज हम आपको उन जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खास जरूरत होम लोन लेने के लिए होती है। 

विज्ञापन
What documents are required for home loan approval
होम लोन लेकर लोग अपने घर खरीदने के सपने को आसानी से साकार कर सकते हैं - फोटो : Adobe Stock

कई लोगों का सपना होता है कि उनका खुद का एक सुंदर घर हो, जहां वो अपने परिवार के साथ खुशहाली से रह सकें। हालांकि, घर खरीदना कोई आसान काम नहीं होता है। घर खरीदने के लिए आपके पास पर्याप्त पूंजी का होना जरूरी है। देश में अधिकांश आबादी मध्यम वर्ग से जुड़े कामकाजी लोगों की है। इन लोगों को घर खरीदने के लिए एकमुश्त पैसों का भुगतान करना काफी कठिन काम होता है। ऐसी स्थिति में पैसों की कमी को दूर करने में होम लोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। होम लोन लेकर लोग अपने घर खरीदने के सपने को साकार कर सकते हैं। हालांकि, होम लोन का मिलना कोई आसान काम नहीं है। बैंक या फाइनेंशियल संस्था होम लोन देने से पहले व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर से लेकर उसके फाइनेंशियल रिकॉर्ड का पूरा ब्योरा चेक करते हैं। 

What documents are required for home loan approval
अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है - फोटो : Adobe Stock

इसके लिए बैंक द्वारा कई तरह के दस्तावेजों की मांग की जाती है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खास जरूरत होम लोन लेने के लिए होती है। 

What documents are required for home loan approval
पहचान और पता प्रमाण - फोटो : Adobestock

पहचान और पता प्रमाण 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • हालिया 2-3 महीने का बिजली/पानी/गैस बिल
विज्ञापन
विज्ञापन
What documents are required for home loan approval
आय प्रमाण - फोटो : Adobe Stock

आय प्रमाण (Income Proof)

नौकरीपेशा लोगों के लिए 
  • पिछले 3-6 महीने की सैलरी स्लिप 
  • पिछले 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 2-3 साल का फॉर्म 16 या इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)
  • कंपनी से नियुक्ति पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र
बिजनेस करने वालों के लिए 
  • पिछले 3 साल के ITR की कॉपी
  • बैंक स्टेटमेंट पिछले 12 महीने की
  • बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट / जीएसटी सर्टिफिकेट
  • बैलेंस शीट और प्रॉफिट लॉस स्टेटमेंट

Indian Railways: जब ये ट्रेन चलती है तो VIP और VVIP रेलों को रोककर पहले इस ट्रेन को दिया जाता है पास

विज्ञापन
What documents are required for home loan approval
प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज - फोटो : Adobestock

प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज

  • बिक्री अनुबंध 
  • स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन रसीद
  • मालिकाना हक का प्रमाण 
  • घर का नक्शा 
  • संपत्ति कर रसीद 

अन्य दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • गारंटर के दस्तावेज (यदि आवश्यक हो)
  • प्रोसेसिंग फीस चेक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed