फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 लाख रुपये का लोन, 15 हजार रुपये टूलकिट प्रोत्साहन के अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलते हैं ये लाभ

Thu, 26 Jun 2025 06:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 06:29 PM IST
सार

इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर किया था। इस योजना के अंतर्गत सरकार पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
What benefits you get under pm vishwakarma yojana know all the details here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : AdobeStock

देश की सांस्कृतिक विरासत में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। धातु के औजार बनाने हो, मिट्टी के बर्तन का निर्माण करना हो या हस्तनिर्मित वस्त्र हों इन सब में विश्वकर्मा समुदाय के लोगों का अभूतपूर्व योगदान है। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में जब तकनीक का तेजी से विकास हो रहा और मशीनों की उपयोगिता बढ़ती जा रही है ऐसे में पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार बाजार की प्रतिस्पर्धा में काफी पीछे रह गए हैं। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना का संचालन कर रही है।

इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर किया था। इस योजना के अंतर्गत सरकार पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इसमें कारीगरों और शिल्पकारों को कैसे अपने हुनर और आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके बाजार की प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आगे बना रहा जा सकता है। इन सब के बारे में सिखाया जा रहा है। 

What benefits you get under pm vishwakarma yojana know all the details here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यवसायों के लोगों को दिया जाता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 15 हजार रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा उन्हें 15 दिनों का कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

What benefits you get under pm vishwakarma yojana know all the details here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : AdobeStock

ट्रेनिंग के दौरान उनको हर दिन 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। इन सब फायदों के अलावा लाभार्थी को इस स्कीम के अंतर्गत कुल 3 लाख रुपये का लोन 2 चरणों में दिया जाता है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
What benefits you get under pm vishwakarma yojana know all the details here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : AdobeStock

इसमें पहले चरण में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं दूसरे चरण में व्यवसाय का विस्तार करने के लिए 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर मात्र 5 प्रतिशत की ब्याज दरों का भुगतान करना होता है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
What benefits you get under pm vishwakarma yojana know all the details here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : AdobeStock

भारत सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत देश के करीब 30 लाख पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को लाभान्वित करना चाहती है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने कुल 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया है।

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed