Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PF Withdrawal Process From Handwritten Forms to Online system Check How EPFO process Has Evolved
{"_id":"685d0d79647c2ead550c2afd","slug":"pf-withdrawal-process-from-handwritten-forms-to-online-system-check-how-epfo-process-has-evolved-2025-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO: हाथ से फॉर्म भरने से लेकर ऑनलाइन तक, जाने कितना बदल गया है पीएफ खाते से पैसे निकालने का प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EPFO: हाथ से फॉर्म भरने से लेकर ऑनलाइन तक, जाने कितना बदल गया है पीएफ खाते से पैसे निकालने का प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:49 PM IST
सार
EPFO Portal Update: नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में कैसे ये पूरा सिस्टम कागज-पेपर से उठकर ऑनलाइन हो गया है। अब पीएफ से जुड़ा हर काम पहले के मुकाबले काफी जल्दी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PF Withdrawal Process: आज के समय में लगभग हर चीज बदलती हुई नजर आ रही है। नई तकनीक के आ जाने से अधिकतर काम ऑनलाइन हो गए हैं। जैसे, बैंकिंग से जुड़े काम हो या फिर शॉपिंग करनी हो या कोई दूसरा सामान मंगवाना हो आदि। अब आप को हर काम के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि वो आपके एक ऑनलाइन क्लिक से जो हो जाता है।
जैसे, पीएफ को ही ले लीजिए। दरअसल, जो लोग नौकरी करते हैं उनका नियमों के तहत पीएफ कटता है। जो भी महीने की सैलरी आती है उसमें से एक निश्चित अमाउंट कटकर कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा होता है और उतना ही पैसा कंपनी भी उस खाते में जमा करती है। यही नहीं, इस पर सालाना ब्याज भी मिलता है। इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि समय के समय पीएफ से पैसे निकालने का प्रोसेस कितना बदल चुका है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले भरना होता था फॉर्म?
अगर कुछ वर्ष पीछे जाएंगे तो देखेंगे कि पहले पीएफ से पैसे निकालने के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरना होता था यानी पहले पैन से फॉर्म भरो और फिर इसे अपनी कंपनी को जमा करो। इसके बाद आपकी कंपनी इस फॉर्म को पीएफ ऑफिस भेजती थी और तब जाकर कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पीएफ के पैसे आते थे।
3 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले पीएफ निकालने के लिए तीन तरीके के फॉर्म भरे जाते थे जिसमें फॉर्म 19, फॉर्म 10C और फॉर्म 31 शामिल थे। फॉर्म 19 का उपयोग अंतिम निपटान के लिए, फॉर्म 10C का उपयोग पेंशन निकासी के लिए, और फॉर्म 31 का उपयोग आंशिक निकासी के लिए किया जाता था। पर अब ये सब सिस्टम पूरी तरह बदल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन हो गया है सबकुछ आसान
अब अगर ईपीएफओ के कामों को देखेंगे तो लगभग अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो गए हैं। इसमें सबसे आसान सिस्टम पैसे निकालने का हो गया है। नौकरी के बीच में अगर आपको पैसों की जरूरत है तो आप 5 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं जिसमें ऑटो मोड सेटलमेंट की सुविधा है यानी तीन दिन के भीतर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं। इसमें बीमार, एजुकेशन, शादी और घर बनाने के लिए कारण चुनना होता है।
विज्ञापन
5 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
अब पहले की तरह नौकरी छोड़ने के बाद आपको अलग-अलग फॉर्म नहीं भरना होता। बल्कि, ऑनलाइन पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर पैसे के लिए अप्लाई करना है और फिर कुछ दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में पीएफ के पैसे आ जाते हैं। प्रोसेस इतना सरल हो गया है कि अब पीएफ खाताधारकों को दिक्कत नहीं होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।