फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: क्या आपको दिल्ली, नई दिल्ली, NCT और दिल्ली एनसीआर के बीच का अंतर पता है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Fri, 05 Sep 2025 03:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 03:28 PM IST
सार

कई बार लोग दिल्ली, नई दिल्ली, एनसीटी और दिल्ली एनसीआर में काफी कंफ्यूज रहते हैं। कई लोग इन्हें एक ही मान लेते हैं, जबकि ऐसा है नहीं। इन चारों का अर्थ और परिभाषा अलग-अलग है।

विज्ञापन
What are the difference between delhi new delhi nct and delhi ncr
difference between delhi new delhi nct and delhi ncr - फोटो : Adobe Stock

भारत की राजधानी दिल्ली है। दिल्ली सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है बल्कि यह अपने इतिहास, राजनीति, संस्कृति और खानपान के लिए देश दुनिया में काफी मशहूर है। दिल्ली लंबे समय से प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र रही है। दिल्ली में आपको घूमने लायक कई ऐतिहासिक जगहें देखने को मिलेंगी। इनमें इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, लाल किला, कनॉट प्लेस आदि कई जगहें शामिल हैं। हालांकि, कई बार लोग दिल्ली, नई दिल्ली, एनसीटी और दिल्ली एनसीआर में काफी कंफ्यूज रहते हैं। कई लोग इन्हें एक ही मान लेते हैं, जबकि ऐसा है नहीं। इन चारों का अर्थ और परिभाषा अलग-अलग है। अगर आप दिल्ली से जुड़े रोचक तथ्यों को जानना चाहते हैं तो आपको इनके अंतर के बारे में पता होना जरूरी है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

What are the difference between delhi new delhi nct and delhi ncr
difference between delhi new delhi nct and delhi ncr - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली

दिल्ली कुल 11 जिलों से मिलकर बना भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। 1993 में इसको नेशनल कैपिटल टैरिटरी का दर्जा दिया गया था। दिल्ली एनसीटी और दिल्ली एक ही क्षेत्र के बारे में बताते हैं। दिल्ली देश की प्रशासन व्यवस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

What are the difference between delhi new delhi nct and delhi ncr
difference between delhi new delhi nct and delhi ncr - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली 

नई दिल्ली की बात करें तो यह दिल्ली के 11 जिलों में से एक जिला है। ये दिल्ली के 3 प्रतिशत भाग में फैला हुआ है। देश के प्रमुख प्रशासनिक केंद्र जैसे राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट आदि सभी यहीं पर स्थित हैं। एडविन लुटियंस और सर हर्बर्ट बेकर ने नई दिल्ली को डिजाइन किया था। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the difference between delhi new delhi nct and delhi ncr
difference between delhi new delhi nct and delhi ncr - फोटो : ANI

दिल्ली एनसीटी

दिल्ली एनसीटी दिल्ली का ऑफिशियल नाम है। इसमें दिल्ली का पूरा क्षेत्र शामिल है। दिल्ली का प्रशासनिक ढांचा केंद्र और राज्य सरकार दोनों के अंतर्गत आता है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

विज्ञापन
What are the difference between delhi new delhi nct and delhi ncr
difference between delhi new delhi nct and delhi ncr - फोटो : PTI

दिल्ली एनसीआर

एनसीआर से मतलब नेशनल कैपिटल रिजन से है। इसमें दिल्ली के साथ साथ आसपास के कई जिलों को शामिल किया गया है। दिल्ली एनसीआर में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 24 जिले शामिल हैं। इसमें हरियाणा के हरियाणा के 14 जिले (फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रिवाडी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी , महेन्द्रगढ, जींद और करनाल), उत्तर प्रदेश के 8 जिले (मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, हापुड, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर) और राजस्थान के दो जिले (अलवर और भरतपुर) शामिल हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed