फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: पीपीएफ या म्यूचुअल फंड जानिए कहां निवेश करने पर क्या लाभ मिलते हैं और आपके लिए कौन-सी है फायदेमंद?

Fri, 05 Sep 2025 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 01:32 PM IST
सार

पीपीएफ एक तरफ जहां भारत सरकार द्वारा समर्थित एक सुरक्षित निवेश योजना है। वहीं म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। अब सवाल यह है कि निवेश करने के लिए पीपीएफ या म्यूचुअल फंड में से कौन सी बेहतर स्कीम है?

विज्ञापन
PPF Vs Mutual Fund Which Is Better Know Best Investment Option Compared
PPF Vs Mutual Fund - फोटो : AdobeStock

आज के समय जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ रही है और भविष्य की अनिश्चितताओं को देखते निवेश करना काफी जरूरी है। एक अच्छी जगह निवेश किए गए पैसे आपके भविष्य को आर्थिक स्तर पर तो सुरक्षित करने का काम करते ही हैं बल्कि आपके निवेश पर अच्छा रिटर्न भी देते हैं। निवेश की जब बात आती है तो देश में पब्लिक प्रोविडेंट फंड और म्यूचुअल फंड ये दोनों स्कीमें काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, ये दोनों स्कीमें अलग अलग निवेशकों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। पीपीएफ एक तरफ जहां भारत सरकार द्वारा समर्थित एक सुरक्षित निवेश योजना है। वहीं म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। अब सवाल यह है कि निवेश करने के लिए पीपीएफ या म्यूचुअल फंड में से कौन सी बेहतर स्कीम है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

PPF Vs Mutual Fund Which Is Better Know Best Investment Option Compared
PPF Vs Mutual Fund - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ 

पीपएफ एक सुरक्षित निवेश योजना है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस योजना में निवेश करने के बाद आपका पैसा सुरक्षित रहता है इसके अलावा आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। अगर आप लंबी समयावधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

PPF Vs Mutual Fund Which Is Better Know Best Investment Option Compared
PPF Vs Mutual Fund - फोटो : AdobeStock

इस योजना का लॉकइन पीरियड 15 वर्षों का होता है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस योजना में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप सुरक्षा और स्थिरता चाहते हैं तो आपके लिए पीपीएफ निवेश के लिए एक बेहतर योजना है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
PPF Vs Mutual Fund Which Is Better Know Best Investment Option Compared
PPF Vs Mutual Fund - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड 

म्यूचुअल फंड निवेश का एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे तौर पर निवेश बाजार से जुड़ा हुआ है। म्यूचुअल फंड में निवेशकों के पैसों को शेयर, बॉन्ड या दूसरी तरह की सिक्योरिटीज में लगाया जाता है। कम जोखिम, ज्यादा जोखिम या मध्यम जोखिम के साथ निवेश करने के लिए म्यूचुअल फंड में आपको कई तरह के विकल्प मिलते हैं। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

विज्ञापन
PPF Vs Mutual Fund Which Is Better Know Best Investment Option Compared
PPF Vs Mutual Fund - फोटो : AdobeStock

अगर म्यूचुअल फंड अच्छा परफॉर्म करता है तो निवेश के इस क्षेत्र से आप पीपीएफ की तुलना में ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप जोखिम उठाकर ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो यहां निवेश कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड अच्छा परफॉर्म करते हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed