Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
UPI New Rules from August 1st 2025 Know How These Changes Will Impact You aaj se upi ke ye rule badal gye
{"_id":"68887c180d39bd8304082790","slug":"upi-new-rules-from-august-1st-2025-know-how-these-changes-will-impact-you-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPI New Rule: आज से बदल जाएंगे यूपीआई से जुड़े ये नियम, जानें आप पर क्या होगा इसका असर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
UPI New Rule: आज से बदल जाएंगे यूपीआई से जुड़े ये नियम, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:10 AM IST
सार
1 August Se Badal Jayenge UPI Se Jude Ye Niyam: अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज यानी 1 अगस्त से यूपीआई से जुड़े कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। इसलिए आपको इनके बारे में जानना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
बदलने जा रहे हैं यूपीआई से जुड़े ये 3 नियम।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
UPI Rule Change: आज के इस दौर में लगभग हर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। खासतौर पर मोबाइल फोन के जरिए ही हमारे कितने काम घर बैठे हो जाते हैं। जैसे, अपनी पसंद का खाना ऑर्डर करना हो या पहनने के लिए अच्छे स्टाइलिश कपड़े खरीदने हों। आप यही नहीं बाकी कई अन्य काम भी अपने मोबाइल फोन से एक क्लिक पर कर सकते हैं। जैसे, बात अगर बैंकिंग सेक्टर की करें तो अब किसी को पेमेंट करने से लेकर किसी से पेमेंट प्राप्त करने तक का पूरी तरीक एकदम सरल हो गया है।
वहीं, अब तो अधिकतर लोग यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। यूपीआई से एक क्लिक में पेमेंट आप किसी को भी कर सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं। साथ ही अपना बैलेंस भी आप यहीं चेक कर सकते हैं आदि। पर अगर आप भी यूपीआई यूजर हैं, तो जान लें कि आज यानी 1 अगस्त 2025 से यूपीआई से जुड़े कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ये नियम क्या हैं और आप पर इनका असर क्या पड़ सकता है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
बदलने जा रहे हैं यूपीआई से जुड़े ये 3 नियम।
- फोटो : Adobe Stock
आज से बदल जाएंगे ये नियम:-
बैलेंस चेक करनी की तय हुई सीमा
अगर आप यूपीआई एप से बार-बार अपना बैलेंस चेक करते हैं तो जान लें कि 1 अगस्त 2025 से इसकी लिमिट तय कर दी गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने जो नया नियम लागू किया है उसके तहत यूजर एक दिन में सिर्फ 50 बार ही अपना बैलेंस चेक कर सकता है।
3 of 5
बदलने जा रहे हैं यूपीआई से जुड़े ये 3 नियम।
- फोटो : AdobeStock
एनपीसीआई के मुताबिक, सिस्टम पर अधिक पड़ने वाले लोड को कम करने के लिए ऐसा किया गया है, क्योंकि ज्यादा लोड पड़ने से कभी-कभी यूपीआई नेटवर्क क्रैश भी हो जाता है। वहीं, आम यूजर्स के लिए ये लिमिट काफी हो सकती है, लेकिन कारोबारियों के लिए दिक्कत हो सकती है क्योंकि वे दिन में कई पेमेंट प्राप्त करते हैं और उन्हें बार-बार बैलेंस चेक करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदलने जा रहे हैं यूपीआई से जुड़े ये 3 नियम।
- फोटो : AdobeStock
AutoPay ट्रांजैक्शन के लिए टाइम स्लॉट होंगे तय
मौजूदा समय में ईएमआई, पानी का बिल, बिजली का बिल, किसी चीज का सब्सक्रिप्शन जैसे बिल किसी भी टाइम स्लॉट में हो जाते थे। पर अब से इन्हें तय समय के स्लॉट में ही प्रोसेस किया जाएगा। इससे सिस्टम पर एक साथ लोड पड़ने से बचेगा जिससे ट्रांजैक्शन तेजी से हो सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बदलने जा रहे हैं यूपीआई से जुड़े ये 3 नियम।
- फोटो : Adobe Stock
2 हजार रुपये से अधिक की UPI ट्रांजैक्शन पर कोई GST नहीं
यूपीआई यूजर के लिए अच्छी खबर भी है और वो ये है कि 2 हजार रुपये से अधिक की यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 22 जुलाई को राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बारे में कहा कि जीएसटी काउंसिल ने यूपीआई ट्रांजैक्शंस पर जीएसटी लगाने की कोई सिफारिश नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।