फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: ब्लू टिक खरीदने की बजाए म्यूचुअल फंड में करें 650 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 45.6 लाख

Tue, 08 Nov 2022 12:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
Twitter Blue Tick or Mutual Fund SIP Know Where to Invest to Get 45.6 Lakh Rupees on Maturity
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

Mutual Fund SIP: स्पेसएक्स फाउंडर एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदे जाने के बाद उसमें कई अहम बदलावों को अंजाम दिया जा रहा है। ट्विटर के टेकओवर के बाद जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। उसमें ब्लू टिक बैज की सर्विस को पेड कर दिया गया है। इससे पहले जिन नामी-गिरामी लोगों को ब्लू टिक बैज मिला करता था। उनको ब्लू टिक के लिए किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होता था। अब ब्लू टिक वाले यूजर्स को हर महीने करीब 650 रुपये का चार्ज देना होगा। आज के इस दौर में महंगाई जब काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप ब्लूटिक बैज खरीदने से अच्छा उस पैसे को किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास म्यूचुअल फंड एसआईपी प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 650 रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 45.6 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Twitter Blue Tick or Mutual Fund SIP Know Where to Invest to Get 45.6 Lakh Rupees on Maturity
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

इसके लिए सबसे पहले आपको किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। उसके बाद आपको उसमें हर महीने 650 रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है। 

Twitter Blue Tick or Mutual Fund SIP Know Where to Invest to Get 45.6 Lakh Rupees on Maturity
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर बाजार का व्यवहार आपके अनुकूल रहता है और आपको हर साल आपके निवेश पर 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter Blue Tick or Mutual Fund SIP Know Where to Invest to Get 45.6 Lakh Rupees on Maturity
SBI Mutual Fund - फोटो : Istock

इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 45.6 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों से अपने दूसरे जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Twitter Blue Tick or Mutual Fund SIP Know Where to Invest to Get 45.6 Lakh Rupees on Maturity
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के साथ जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे अगली किस्त के पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed